फोटो स्टोरी: सरस्वती शिशु मंदिर बालोद द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर नगर में निकाली गई शोभायात्रा



बालोद। शनिवार को सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालोद में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के धूमधाम से मनाया गया।

विद्यालय प्रबंध कार्यकारिणी समिति सदस्य मोहन भाई पटेल, जीतेन्द्र भाई पटेल, भरत गांधी , लीलाधर साहू के आतिथ्य में लड्डू गोपाल श्री कृष्ण की पूजन आरती कर

मटकी फोड़ दही हांडी का कार्यक्रम हुआ। तत्पश्चात विभिन्न झांकियां कारागाह में श्री कृष्ण का जन्म, श्री कृष्ण बलराम सहित दही लूट, अर्जुन को गीता उपदेश देते श्री कृष्ण, राधा कृष्ण की मनोरम झांकी के

साथ स्कूली भैया बहनों का भव्य शोभायात्रा नगर भ्रमण के लिए निकली. जिसके चौक चौराहे पर छोटे भैया बहनों के द्वारा श्री कृष्ण जन्म उत्सव की मंगल नृत्य के साथ नगर वासियों को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की गयी। वही नगरवासी भी चौक चौराहे पर पुष्प वर्षा कर मनोरम झांकी का स्वागत करते

हुए व हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की जय घोष लगाते दिखे। इस अवसर पर प्राचार्य दीनदयाल साहू सहित समस्त आचार्य दीदियों

व सभी भैया बहन उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी का सराहनीय योगदान प्राप्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page