DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

घीना स्कूल में शान से लहराया तिरंगा

बालोद। घीना में स्वतंत्रता दिवस का उल्लास, राष्ट्रीय भावना का सफल संदेश देते हुए पूरे गांव के मध्य स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घीना में समारोह का आयोजन हुआ। जिसके मुख्य अतिथि हीरालाल नायक सेवानिवृत्त जिलाधीश थे। अध्यक्षता डॉक्टर आई के पटेल अध्यक्ष शाला विकास प्रबंधन समिति ने की।

विशेष अतिथि के क्रम में कार्तिक राम ठाकुर सेवानिवृत्त एस डी ओ, प्रणिका जैन सरपंच ग्राम पंचायत घीना, तरीका तारम अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति पूर्व माध्यमिक शाला घीना, लगन तारम अध्यक्ष प्राथमिक शाला घीना, डालचंद जैन समाज सेवी, मिश्रीलाल ठाकुर सेवानिवृत्त प्राचार्य, सुखी राम पटेल ग्राम पटेल, कैलाश सिन्हा उपसरपंच एवं समस्त पंचगण मौजूद थे। गांव में 15 स्थानों पर ध्वजा रोहन का कार्यक्रम रखा गया था। जुलूस के आते ही सरस्वती माता के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि ने परेड की सलामी ली। ध्वजारोहण का कार्य विद्यालय प्राचार्य एल के तारेंद्र ने किया। स्वागत भाषण में पहुचे हुए ग्राम वासियों का अभिनंदन व स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। छात्र छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत हुआ। साथ ही उद्बोधन के क्रम में मुख्य अतिथि तथा अध्यक्ष ने ग्राम वासियो व बच्चों का उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन ए के वर्मा, वाय देशमुख ने किया।

You cannot copy content of this page