DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मोर तिरंगा मोर अभियान के तहत चिखलाकसा में घर-घर लगाए गए तिरंगा :- हितेश कुमार प्रदेश सह-सोशल मीडिया प्रभारी (भाजपा अनु.जा.मो. छत्तीसगढ़)

दल्लीराजहरा/ चिखलाकसा:- भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वन पर भाजपा जिला बालोद के जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख के निर्देशानुसार पर मोर तिरंगा मोर अभिमान के तहत प्रत्येक बूथ से लेकर मंडलो तक मोर तिरंगा मोर अभिमान का लगातर कार्यक्रम किया जा रहा है। भाजपा कुसुमकसा मंडल अध्यक्ष योगेन्द्र सिन्हा (गाँधी) ने कहा कि “तिरंगा यात्रा देश के मान सम्मान और गर्व की बात है. अब तक आपने देखा है कि सरकारी विभागों, संस्थाओं और भवनों में तिरंगा फहराया जाता था लेकिन आज भारत देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर तिरंगा यात्रा कुसुमकसा मंडल के बूथ स्तर तक तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है प्रधानमंत्री मोदी जी का कहना है कि तिरंगा पर हर किसी का अधिकार है तिरंगा हमारे देशवासियों की पहचान है इसलिए हम सभी को अपने घरों पर तिरंगा लगाना है और ज्यादा से ज्यादा समाज को इस अभियान से जोडने का कार्य कर रहे। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश सह-सोशल मीडिया प्रभारी हितेश कुमार डोंगरे ने बताया कि तिरंगा यात्रा स्वाभिमान एवं हम सभी के सम्मान का भी प्रतीक है आज पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में तिरंगा यात्रा चल रहा है। इस तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य हर व्यक्ति के मान सम्मान और देश के सम्मान से जोड़कर तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का दावा है कि तिरंगा यात्रा के जरिए लोगों में राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना मजबूत होगी। इसी प्रकार हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा यात्रा अभियान को भाजपा ने छत्तीसगढ़ में मोर तिरंगा मोर अभिमान का नाम दिया है। भाजपा कुसुमकसा मंडल के भाजपा नेता गोविन्द शर्मा ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों को अपने घर, दुकान और कार्यालय में तिरंगा लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है ऐसे में तिरंगे की मांग और भी बढ़ गई है देशभर में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा मोर तिरंगा- मोर अभियान का बड़े स्तर पर भी आयोजन किया जा रहा है।

You cannot copy content of this page