राजहरा पुलिस द्वारा दो दिन के भीतर अवैध शराब बिक्री हेतू परिवहन , आम जगह पर शराब सेवन तथा सट्टा पट्टी लिखते 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार



2 आरोपियों से कुल 40 पौवा देशी प्लेन शराब एवं स्कूटी वाहन को किया गया जप्त, आरोपियों के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत किया गया कार्यवाही, भेजे गए जेल

1 आरोपी के कब्जे से लाखो की सट्टा पट्टी व नगदी रकम 8100 रूपये किया गया जप्त, 4 व्यक्तियों को आम जगह पर शराब सेवन करना पाए जाने से आबकारी एक्ट के तहत किया गया कार्यवाही

बालोद। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग राम गोपाल गर्ग के आदेश पर योगेश पटेल पुलिस अधीक्षक बालोद तथा मोनिका ठाकुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला बालोद के निर्देशन में एवं डा0 चित्रा वर्मा नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा के मार्गदर्शन में अवैध जुआ, सट्टा, शराब के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी ‍ दल्लीराजहरा निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय द्वारा राजहरा क्षेत्रांर्गत अवैध जुआ, सट्टा, शराब के विरूध्द लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत 12.08.2025 को एक प्रकरण आबकारी एक्ट तथा एक प्रकरण सट्टा की कार्यवाही की गयी है।


प्रकरण 1 – दिनांक 12-08-2025 को जरिये मुखबीर सूचना मिला कि एक व्यक्ति सब्जी मंडी चिखलाकसा में बने चबुतरा में बैठ कर अंको के उपर रूपये पैसों का दांव लगाकर सट्टा पट्टी लिख रहा है कि मुखबीर सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहन के रेड कार्यवाही कर एक व्यक्ति को सट्टा पट्टी लिखते रंगे हाथ पकडे गये जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम बबला खापर्डे पिता स्व0 सेखू राम उम्र 47 वर्ष सा0 वार्ड क्र0 24 राजहरा थाना राजहरा का रहने वाला बताया जिसके कब्जे से एक डाट पेन , दो नग लाईलिंग कागज में सट्टा पट्टी विभिन्न अंको सामने 8100 रूपये लिखा हुआ सट्टा पट्टी मिला तथा नगदी रकम 500, 200, 100, 50 रूपये की कुल 8100 रूपये जप्त किया गया । आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिर0 कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ।
प्रकरण 2. दिनांक 12-08-2025 को जरिये मुखबीर से सूचना कि दो व्यक्ति एक स्टूकी मोटर सायकल से देशी शराब भट्टी की ओर से अधिक मात्रा में शराब लेकर वार्ड क्र0 13 की ओर आ रहा है कि मुखबीर सूचना के आधार पर आरोपीयों को आईटीआई के पास घेरा बंदी कर पकडा गया जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम विजय बख्शी पिता रामाधार बख्शी उम्र 39 वर्ष, चुम्म्न लाल कोसरे पिता स्व0 चोवा राम कोसरे उम्र 33 वर्ष साकिनान सा0 वार्ड क्र0 27 इंदीरा नगर राजहरा का रहने वाला बताया जिसके कब्जे से मोटर सायकल टीवीएस एक्टीवा सीजी 24 यू 9625 केडिक्गी में रखे कुल 40 पौवा देशी प्लेन शोले शराब जुमला 7.200 बल्कलीटर जुमला कीमती 3200 रूपये 4. एक मोटर सायकल एक्टीवा स्कूटी क्रमांक सीजी 24 यू 9625 कीमती 40000 रूपये जुमला 43200 रूपये को जप्त किया गया । आरोपियो के विरूद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ।
प्रकरण 03. दिनांक 11.08.2025 को अलग अलग सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से शराब सेवन करने की मुखबीर सूचना मिलने पर राजहरा पुलिस द्वारा आरोपी 1. कृष्णा साहू पिता कचरू राम साहू उम्र 47 वर्ष सा0 वार्ड क्र0 01 राजहरा बाबा वार्ड राजहरा थाना 2. कुशलदास पिता स्व0 रामदास उम्र 30 वर्ष सा0 वार्ड क्र0 7 राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद (छ.ग.) 3. विश्वजीत जायसवाल उर्फ मोंटी पिता विजय कुमार जायसवाल उम्र 32 वर्ष सा0 वार्ड क्र0 21 शास्त्री नगर राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद (छ.ग.) 4. चंद्रशेखर माथनकर पिता गणवंत राव उम्र 41 वर्ष सा0 वार्ड क्र0 4 टेबलर सेट राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद (छ.ग.) को आम जगह पर शराब पीते रंगे हाथ पकडे जाने पर आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 36(च ) 1 आब0एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय, सउनि विजय जगत , प्र0आर0 संतराम मंडावी , आर0 छन्नु बंजारे, सुरेन्द्र देशमुख , दीपक यादव का प्रमुख भूमिका रही ।

You cannot copy content of this page