DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भव्य रूप में मनेगी ग्राम संजारी में श्री कृष्ण जन्माष्टमी, तैयारी में जुटे समाज के लोग

डौंडीलोहारा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कृष्ण जन्मोत्सव पर राधा कृष्ण मंदिर संजारी में पूजा अर्चना कर ठेठवार यादव समाज संजारी के द्वारा बाजा गाजा के साथ शोभा यात्रा निकाला जाएगा। साथ ही साथ युवा यदुवंशी ब्रदर्स के द्वारा चौक चौराहों में दही लुट और प्रसाद वितरण कार्यक्रम भी किया जाना है। उक्त जानकारी देते हुए जिलाअध्यक्ष ठेठवार यादव समाज बालोद जिला डॉ उत्तम कुमार यादव और कार्यक्रम अध्यक्ष हरीश कुमार यादव ने बताया कि “कृष्ण जन्मोत्सव शोभायात्रा आकर्षण का केंद्र रहेगी। शोभायात्रा कृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना होने के बाद दोपहर 1 बजे कृष्ण मंदिर से निकलेगी। जो कृष्ण मंदिर से बाजार चौक स्कूल पारा भाटापारा कुआंचौक आमापारा बर्रापारा पहुंचेगी।शोभायात्रा के दौरान धूमाल सेटअप आगे में, पीछे भगवान कृष्ण की छाया चित्र के साथ श्रद्धालुओं की नृत्य करते हुए शोभायात्रा आगे बढ़ते रहेगी। शोभायात्रा में दही लुट, यदुवंशी नृत्य, दोहा, झांकियां, बैंड, इत्यादि झलकियां रहेंगी।

आपको बता दें कि ग्राम संजारी में यादवों के कुल 80 परिवार रहते है। कृष्ण की पूजा श्री बलियार यादव रोज सुबह शाम करते है। मंदिर का थीम श्री कृष्ण अर्जुन महाभारत के आकार में बना हुआ है।

You cannot copy content of this page