बालोद। 10 अगस्त 2025 को घायल (नाबालिग उम्र 17 साल) के बड़े भाई ने चौकी कंवर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि ग्राम पेरपार पंचायत भवन के सामने दिनांक 09 अगस्त .को आहत् (नाबालिग) एवं विधि से संघर्षरत बालक रात्रि 10.15 बजे अपने-अपने मोबाईल में फी फायर खेल रहे थे। इस दौरान हंसने की बात को लेकर मामूली विवाद होने से विधि से संघर्षरत् बालक ने अपने जेब से चाकू निकाल कर आहत् (नाबालिग) के दाहिना पेट के पसली के पास मारकर गंभीर चोंट पहुँचाया। जिसे ईलाज हेतु जिला अस्पताल धमतरी लेकर गये। वहां से रिफर करने पर शंकराचार्य अस्पताल रायपुर में भर्ती कराकर ईलाज करा रहे है। रिपोर्ट पर चौकी कंवर थाना गुरूर में अपराध धारा 296,351 (3) . 109 बी. एन. एस. कायम कर विवेचना में लिया गया और विवेचना दौरान विधि से संघर्षरत् बालक के द्वारा अपराध करना कबूल करने व उसे घटना में प्रयुक्त हथियार चाकू को जप्त कर बाल संप्रेक्षण गृह दुर्ग भेजा गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री बोनी फॉस एक्का के पर्यवेक्षण में चौकी कंवर द्वारा प्रकरण के विधि से संघर्षरत् बालक को संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी गुरूर निरीक्षक सुनील तिर्की, चौकी प्रभारी सहा. उप निरीक्षक लता तिवारी, प्र0आर. 412 नरेन्द्र रजक, प्र0आर. 107 ईश्वर चन्द्राकर ,आर. 466 राजेन्द्र साहू, आर. 85 सुनील बघेल, आर. 132 देवेन्द्र भण्डारी की विशेष भुमिका रही ।
गेम की लत में बिगड़ता बचपन: मोबाईल में फ्री फायर खेलते समय चाकू से किया वार,चौकी कंवर थाना गुरूर पुलिस ने 14 साल के नाबालिग को भेजा संप्रेक्षण गृह
