DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पेट्रोल पंप और शराब दुकान के पास किराए पर देने लगे हैं हेलमेट,हिंद सेना ने एसडीएम से की शिकायत

बालोद। बालोद शहर सहित आसपास के क्षेत्र में लोग पेट्रोल डलवाने और शराब लेने के लिए हेलमेट किराए पर देने लग गए हैं। जिसको लेकर हिंद सेना के प्रदेश मुख्य संयोजक तरुण नाथ योगी ने एसडीएम के नाम से ज्ञापन देते हुए ऐसे किराए पर हेलमेट देने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। उनके द्वारा एक वीडियो भी विभाग को दिया गया है जिसमें एक व्यक्ति शराब दुकान के पास खड़े होकर लोगों को किराए पर हेलमेट दे रहा था। ज्ञापन में मांग की गई है कि बिना हेलमेट पेट्रोल और शराब नहीं देने वाला आदेश तो प्रशासन का सराहनीय है लेकिन कुछ बिचौलियों द्वारा पेट्रोल पंप के पास हेलमेट को किराया पर देना शुरू कर गया है। जिससे लोग किराए पर हेलमेट लेकर पेट्रोल और शराब की खरीदी कर रहें जो प्रशासन के आदेश की एक तरह से अवहेलना है। इसलिए मांग की गई कि किराए में हेलमेट देने वाले बिचौलियों पर कानूनी और दंडात्मक कार्रवाई की जाए। आवेदन की प्रतिलिपि थाना प्रभारी, यातायात विभाग, और सर्किल आबकारी अधिकारी बालोद को भी भेजी गई है। आवेदन देने मां कामधेनु गौ रक्षा दल के जिला अध्यक्ष विजय क्षत्रिय, प्रदेश युवा महामंत्री हिंद सेना के राहुल उपाध्याय,बालोद युवा हिंद सेना नगर अध्यक्ष युवराज नेताम सहित अन्य हिन्द सैनिक उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page