DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बारिश की कमी से धान की फसल हो रही खराब, विधायक निषाद ने की डैम से पानी छोड़ने की मांग

बालोद। क्षेत्र में अल्प वर्षा, अवर्षा की स्थिति के चलते धान की फसल खराब होने लगी है। जिससे किसानों को काफी नुकसान का डर सता रहा है। ऐसे में किसानों की समस्या को देखते हुए गुण्डरदेही क्षेत्र के विधायक कुंवर सिंह निषाद ने कलेक्टर को पत्र लिखते हुए जिले के जलाशयों से पानी छोड़ने की मांग की है। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गावो में बारिश की कमी के कारण धान की फसल को क्षति से बचाने के लिए ग्रामीण व किसानों की मांग पर यह पत्र लिखा है। विधायक कुंवर सिंह निषाद ने खरखरा, तांदुला जलाशय, मटिया मोती नाला एवं खपरी जलाशय से सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध कराने कलेक्टर को पत्र लिखा है।

You cannot copy content of this page