लखनऊ में करेंगे बालोद जिले की पद्मश्री शमशाद बेगम स्वतंत्रता दिवस पर केंद्र सरकार के संस्थान में ध्वजारोहण, मिला है आमंत्रण



बालोद । बालोद जिले में सर्व महिला कमांडो की प्रेरक के रूप में जाने जाने वाली गुण्डरदेही की रहने वाली पद्मश्री शमशाद बेगम इस स्वतंत्रता दिवस पर लखनऊ में ध्वजारोहण करने के लिए जा रहीं हैं। भारत सरकार के एक संस्थान ने मुख्य अतिथि के तौर पर ध्वजारोहण करने के लिए उन्हें आमंत्रित किया है। यह आमंत्रण उन्हें लखनऊ में स्थित सीएसआईआर भारतीय विष विज्ञान अनुसंधान संस्थान के द्वारा प्राप्त हुआ है। उक्त संस्थान के निदेशक डॉक्टर भास्कर नारायण द्वारा पद्मश्री शमशाद बेगम को स्वतंत्रता दिवस समारोह हेतु आमंत्रण भेजा गया है । इस आमंत्रण को स्वीकार करते हुए पद्मश्री शमशाद बेगम ने कहा कि यह हम सभी महिला कमांडो, बालोद जिले वासियों के लिए गौरव की बात होगी और यह सम्मान सर्व महिला कमांडो का सम्मान होगा जो मुझे लखनऊ में भारत सरकार के एक संस्थान के अंतर्गत ध्वजारोहण के लिए आमंत्रित किया गया है। वहीं इसके लिए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए है उन्होंने धन्यवाद ज्ञापित किया है। ज्ञात हो कि सीएसआईआर यानी (Council of Scientific & Industrial Research) वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद और भारतीय विषविज्ञान अनुसंधान संस्थान (INDIAN INSTITUTE OF TOXICOLOGY RESEARCH) है जो विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार (MINISTRY OF SCIENCE & TECHNOLOGY, GOVT. OF INDIA) के तहत आता है।

संस्थान के निदेशक डॉ. भास्कर नारायण एमएमएससी, पीएचडी 12 अगस्त को पद्मश्री शमशाद बेगम को स्वतन्त्रता दिवस 2025 समारोह हेतु आमंत्रण भेजा है। जिसमें उन्होंने लिखा है, सीएसआईआर- भारतीय विषविज्ञान अनुसंधान संस्थान, लखनऊ की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं सीएसआईआर- भारतीय विषविज्ञान अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर-आईआईटीआर) लखनऊ, भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत सीएसआईआर की एक प्रयोगशाला है। प्रधानमंत्री , सीएसआईआर के अध्यक्ष हैं। हमारा ध्येय, बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित पर्यावरण है। हमारा संस्थान मानव स्वास्थ्य तथा पर्यावरण की समस्याओं के निवारण हेतु कटिबद्ध है। सीएसआईआर-आईआईटीआर एक महत्वपूर्ण अनुसंधान संस्थान है। इसका विषविज्ञान भवन परिसर, महात्मा गांधी मार्ग तथा डॉ सीआरके परिसर लखनऊ कानपुर राजमार्ग पर 17-18वें किलोमीटर के मध्य, लखनऊ में स्थित है। औद्योगिक एवं पर्यावरण सुरक्षा संबधित मुख्य अनुसंधान कार्य इस संस्थान के डॉ सीआर के परिसर में किया जाता है। पत्र में शमशाद बेगम के कार्यों का जिक्र करते हुए लिखा गया है कि देश में सामाजिक उत्थान के लिए बाल शिक्षा और महिला सशक्तिकरण में आपके महत्वपूर्ण योगदान से हम पूर्णतया अवगत हैं।

सामाजिक उत्थान हेतु महिला साक्षरता, बाल कल्याण एवं महिला उद्यमिता के क्षेत्र में आपका सार्थक जीवन विगत 34 वर्ष से समर्पित है, आपकी इन विशिष्ट सेवाओं पर हम सभी को गर्व है। पदमश्री 2012 आपके अद्वितीय योगदान का परिचायक है। हमारी अभिलाषा है कि आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आप हमारे संस्थान आकर प्रातः 9:00 बजे भारतीय तिरंगा फहराएं और संस्थान के कर्मचारियों को अपने अभिभाषण से प्रोत्साहित करें। यह हमारे लिए यह गर्व की बात होगी।

You cannot copy content of this page