पुलिस भर्ती में लिखित परीक्षा हेतु पात्र अभ्यर्थियों की सूची हुई जारी, अंतिम तिथि 27 अगस्त



बालोद। दुर्ग रेंज दुर्ग जिला पुलिस बल के आरक्षक संवर्ग चयन परीक्षा वर्ष 2023-24 के अंतर्गत शारीरिक दक्षता परीक्षा के परिणाम मेरिट लिस्ट के आधार पर विज्ञापित पदों की संख्या के अधिकतम 15 गुना आवेदकों को लिखित परीक्षा हेतु पात्र अभ्यर्थियों की सूची छत्तीसगढ़ पुलिस की वेबसाईट https://cgpolice.gov.in में जारी किया गया है। जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग चयन परीक्षा की आगामी प्रक्रिया अंतर्गत लिखित परीक्षा हेतु छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल के द्वारा ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन किये जाने के संबंध मे दिनांक 05.08.2025 के माध्यम से विज्ञप्ति जारी किया गया है।लिखित परीक्षा हेतु जारी सूची में सम्मिलित समस्त अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल की वेबसाईट में निर्धारित समयावधि में रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। व्यापम वेबसाइट पर पंजीयन उपरांत ऑनलाइन आवेदन सबमिट करने की प्रारंभिक तिथि 05.08.2025 (मंगलवार) है। व्यापम वेबसाइट पर पंजीयन उपरांत ऑनलाइन आवेदन सबमिट करने की अंतिम तिथि 27 अगस्त शाम 5 बजे तक है। परीक्षा की तिथि 14 सितंबर (रविवार) है। विस्तृत जानकारी व्यापम की वेबसाइट vyapameg.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है। भर्ती प्रक्रिया के बारे में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन प्रकिया है।उम्मीदवार 5 अगस्त से 27 अगस्त तक छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं फिर लिखित परीक्षा 14 सितंबर को होगी। वहीं एडमिट कार्ड 8 सितंबर को जारी किए जाएंगे।

आवेदन प्रक्रिया में सहायता:
यदि आवेदन करने में कोई समस्या आती है, तो आप.
कार्य दिवसों में सुबह 10:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक छुट्टी के दिनों में सुबह 10:00 बजे से शाम 6:30 बजे तक मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सीजी व्यापम की वेबसाइट पर पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा. लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान, बुद्धि क्षमता, विश्लेषण क्षमता और अंकगणित से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।

You cannot copy content of this page