DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विदेशी कंपनियां भारत छोड़ो कार्यक्रम का बालोद में 13 अगस्त को होगा शंखनाद, जलाएंगे विदेशी सामानों की होली…

बालोद। 13 अगस्त बुधवार को दोपहर 3 बजे जय स्तंभ चौक बालोद में स्वदेशी जागरण मंच जिला बालोद के आह्वान पर “स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबन अभियान के अंतर्गत 09 अगस्त क्रांति दिवस के उपलक्ष्य में विदेशी कंपनियां भारत छोड़ो ” का शंखनाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। योगेश्वर देशमुख ने बताया लोगों को कार्यक्रम में सम्मिलित होकर विदेशी वस्तुओं का होलिका दहन के अनुष्ठान में अपने हिस्से की आहुति अवश्य डालने आमंत्रित किया है। यह आयोजन स्वदेशी जागरण मंच जिला बालोद,स्वावलंबी भारत अभियान जिला बालोद और स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वालंबन अभियान जिला बालोद के तत्वावधान में हो रहा है।यह आयोजन भारत छोड़ो आंदोलन (9 अगस्त 1942) की स्मृति में आयोजित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य विदेशी आर्थिक दखल के विरुद्ध जनजागरण करना तथा आत्मनिर्भर भारत की दिशा में नागरिकों को प्रेरित करना है।इस कार्यक्रम का उद्देश्य विदेशी कंपनियों द्वारा भारत की अर्थव्यवस्था, बाज़ार, और उपभोक्ता प्रवृत्तियों पर हो रहे प्रभाव के प्रति जनता को सचेत करना है। इसका मुख्य उद्देश्य विदेशी वस्तुओं के अंधाधुंध उपभोग पर रोक लगाना और स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करना है। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत का अतिरिक्त टैरिफ लगाया है, जिससे कुल टैरिफ 50 प्रतिशत हो जाएगा। इस कदम से राष्ट्रवादी नागरिक आहत हैं। मंच ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वदेशी उत्पादों को अपनाने के आह्वान का स्वागत किया है। वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में जब कई देश संरक्षणवादी नीतियां अपना रहे हैं, स्वदेशी ही राष्ट्रीय हितों की रक्षा का महत्वपूर्ण साधन है। स्वदेशी जागरण मंच ने अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे विदेशी ई-कामर्स प्लेटफार्मों को ’21वीं सदी की ईस्ट इंडिया कंपनी’ बताते हुए सरकार से इन्हें विनियमित करने की मांग की है।

You cannot copy content of this page