DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कांकेर रोडवेज की बस कोचवाही में कृषि केंद्र का टिन शेड तोड़ते ट्रैक्टर से भिड़ी, देखिए एक्सक्लूसिव सीसीटीवी फुटेज और घटना के बाद की पूरी वीडियो

बालोद। जिले के गुरुर ब्लॉक के पुरूर थाना अंतर्गत आने वाले अंतिम छोर पर बसे गांव कोचवाही में सोमवार की सुबह करीब 4 बजे यात्रियों से भरी एक बस दुर्घटना का शिकार हो गई। कांकेर रोडवेज कंपनी की बस जो जगदलपुर से धमतरी रायपुर की ओर जा रही थी, कोचवाही पहुंचते ही एक हिरवानी कृषि केंद्र के बाहर लगे टीन शेड को तोड़ते हुए वहां खड़ी ट्रैक्टर से भीड़ गई। गनीमत रहा कि यात्रियों को कोई चोट नहीं आई। सब सुरक्षित हैं। घटना का कारण फिलहाल अज्ञात है। चर्चा है कि बस चालक या तो शराब के नशे में रहा होगा या सुबह नींद में झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ होगा। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटी हुई है। स्थानीय ग्रामीण रोहित यादव ने बताया कि घटना के कुछ देर बाद कांकेर रोडवेज कंपनी की अन्य बस आई और दुर्घटनाग्रस्त बस के चालक को अपने साथ ले गई। वहीं यात्रियों को भी दूसरी बस से रवाना किया गया। हिरवानी कृषि केंद्र गांव के ही झलेंद्र साहू का है। कुछ यात्रियों ने बताया कि बस कोचवाही से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर मचांदुर से ही लहराना शुरू हो गया था। इससे यात्रियों को आशंका हो रही थी कि कहीं कुछ हादसा ना हो जाए और लोग सचेत थे। शायद यही वजह है कि यात्री, बस के टीन शेड से टकराते ही सतर्क हो गए और अपनी जान बचाने में सफल रहे। भारी भरकम बस टीन शेड को लगातार तोड़ते हुए ट्रैक्टर से भिड़ी और एक निम के झाड़ से टकराने के बाद बंद हो गई। इस हादसे में झलेंद्र हिरवानी के दो ट्रैक्टर, भागवत यादव का एक थ्रेसर क्षतिग्रस्त हुआ है। जब हमारे प्रतिनिधि ने कुछ यात्रियों से बातचीत की तो पता चला है कि बस का ड्राइवर जगदलपुर से रवाना होते समय माकड़ी में खाना खाने रुका था, जहां उसने शराब भी पी थी । इसके बाद जैसे-जैसे बस आगे बढ़ता गया वह लहराते चलता गया। कोचवाही गांव के पहले वन विभाग का नाका है वहां पर भी बस दुर्घटनाग्रस्त होते बची।

You cannot copy content of this page