DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद का यह युवक बेचने के लिए घर पर रखा था बैग में छुपा कर गांजा, बालोद पुलिस ने दबोचा

बालोद। एसपी योेगेश पटेल के मार्गदर्शन में एएसपी मोनिका ठाकुर के पर्यवेक्षण में एसडीओपी देवांश सिंह राठौर एव थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में नशे के विरुद्ध अभियान के तहत बालोद के एक आरोपी युवक से कुल 736 ग्राम गांजा को जब्त किया गया है। मुखबिर द्वारा सूचना मिला था कि तौहिद अहमद जो खाल्हेपारा बालोद का निवासी है और गांजा ब्रिकी का काम करता है । वह अभी एक ग्रे रंग के पीठ्ठू बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखे हुए हैं। बैग लेकर अपने घर की ओर जा रहा है। सूचना पर थाना स्टाफ एवं गवाहों के साथ पुलिस खाल्हेपारा बालोद पहुंची। मुखबिर द्वारा बताये सूचना की तस्दीकी हेतु तौहिद अहमद के घर के दरवाजे में खटखटाया घर का दरवाजा खोलकर एक लड़का बाहर निकला जिसे नाम पुछने पर अपना नाम तौहीद बताया, जिसे गांजा लेकर आने तथा रखने के संबंध में पुछताछ करने पर तौहिद अहमद के द्वारा किसी प्रकार से गांजा नही रखना बताया। फिर कड़ाई से पुछताछ करने पर गांजा लेकर आना व बिक्री हेतु घर में रखना स्वीकार किया। एनडीपीएस एक्ट के तहत् विधिवत् कार्यवाही करते हुए गवाहों के समक्ष आरोपी के कब्जे से खाकी रंग के टेप से लिपटा हुआ अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल वजनी 736 ग्राम, कीमती करीबन 7360 रूपये, एक ग्रे रंग का बैग जिसके अंदर सफेद पालीथीन जिसमें छोटे छोटे पालीथीन के पैकेट है कीमती करीबन 300 रू, एक काले रंग का रियल मी कंपनी का एंड्रायड मोबाइल जिसमें एयरटेल कंपनी का सिम लगा हुआ है, कीमती करीबन 5,000 रूपये नगदी रकम 350 रूपये व एक नग लाईटर मिले जिसे जब्त किया गया। तौहिद अहमद का कृत्य एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (ख) अंतर्गत दण्डनीय अपराध होना पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उक्त अवैध मादक पदार्थ गांजा की रेड कार्यवाही में, थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, प्र.आर. 1603 दुर्याेधन यादव, प्र.आर. 552 यज्ञदत्त ठाकुर, आरक्षक 36 मोहन कोकिला, आरक्षक 51 नागेष साहू, 457 भुपेश साहू, आरक्षक 86 वेदप्रकाशभुआर्य, महिला आरक्षक 15 लक्ष्मी पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

You cannot copy content of this page