DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

उप मुख्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा का डौंडीलोहारा रजवाड़े में हुआ आगमन, राज परिवार सहित भाजपाइयों ने किया भव्य स्वागत

पूर्व विधायक लाल महेंद्र सिंह टेकाम और नीलिमा टेकाम के छवि चित्र पर किया माल्यार्पण, किया दोनों दिवंगत आत्माओं को याद

बालोद/ डौंडीलोहारा ।सोमवार को जिले के प्रभारी मंत्री और राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बालोद जिले के प्रवास पर थे। इस दौरान बालोद से वापसी में रात करीब 8 बजे उनका डौंडीलोहारा के राज भवन राजवाड़े में आगमन हुआ। इस दौरान मौजूद राजपरिवार के लोगों ने अपने युवराज नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम के नेतृत्व में उप मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत सम्मान किया। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने स्वागत के बाद राजभवन में प्रवेश करते ही दिवंगत पूर्व विधायक लाल महेंद्र सिंह टेकाम और उनकी पत्नी पूर्व विधायक स्व नीलिमा टेकाम के छवि चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें याद किया।

इस दौरान भाजपायों ने भी उनका विशेष स्वागत सम्मान किया। जमकर आतिशबाजी हुई। राज भवन में नेताओं और कार्यकर्ताओं का उप मुख्यमंत्री से मिलने का सिलसिला चलता रहा। इस बीच पूर्व जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र जयसवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम, भाजपा मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा, लाल कौशल सिंह टेकाम, निखिल शर्मा,प्रणव साहू सहित अन्य नेताओं ने प्रभारी मंत्री का स्वागत सम्मान किया और संगठनात्मक चर्चा भी पृथक रूप से हुई। राज परिवार सहित भाजपा के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से उपमुख्यमंत्री को अयोध्या में विराजे भगवान श्री राम की छवि चित्र भेट स्वरूप दी। इस दौरान लोहारा नगर पंचायत क्षेत्र के एक वार्ड में चट्टानी इलाके में बसे हुए लोगों को पट्टा दिलाए जाने की मांग को लेकर भी बात उठी। जिस पर मंत्री ने आश्वस्त किया है कि इस मुद्दे को वे कैबिनेट की बैठक में रखेंगे और जरूर कुछ ना कुछ हल निकालेंगे।

इस मुलाकात के दौरान आसपास पंचायत के ग्रामवासी और सरपंच भी बड़ी संख्या मौजूद थे। जिन्होंने गांव और पंचायत से संबंधित अपनी समस्याएं रखी। पंचायत मंत्री होने के नाते श्री शर्मा ने उनकी कई मांगों पर तत्काल स्वीकृति भी दे दी। जिस पर ग्रामीणों ने हर्ष जताते हुए मंत्री का आभार जताया।

राजवाड़ा में स्वागत करने पूर्व पिछड़ा वर्ग अयोग सदस्य देवेन्द्र जसवाल, मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेद सिंह टेकाम, पूर्णिमा सिंह टेकाम, छाया देवी टेकाम, लाल कौशल सिंह टेकाम, मंडल महामंत्री दुष्यंत गिरी गोस्वामी, सोमेन देशमुख, उपाध्यक्ष संदीप जैन, मंत्री धर्मेन्द्र निषाद, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष जयलाल मालेकर, जिला कार्यकारणी सदस्य गैदमल भंसाली, अरुण उपाध्याय, कोषाध्यक्ष मोहन निषाद, नगर पंचायत उपाध्यक्ष नेहा उपाध्याय, लता गुप्ता, ममता यादव, रेवती कोलहारे, हेमंत देशलहरा, जसराज शर्मा दिलीप बाफना, धीरेंद्र टाक, जीवराखन कोमय, प्रीतम साहू, प्रकाश साहू, प्यारे निषाद, महावीर साहू, स्वाधीन जैन, जयदीप गुप्ता, हितेश डोगरे, हीरेंद्र गायकवाड़,मनोज भंडारी, डोमेद राजपूत, ज्ञानू उत्तम यदु मनीष राजपूत, ढाल साहू, तुकाराम साहू, दशन संचेती, थानेश्वर यादव, डोमेन देशमुख, भुषण साहू, हरीश बर्मन, धन्नू यादव, संतोष यादव, राहुल साखला,उत्तम मालेकर,मदन ठाकुर,पन्नू साहू, अभिषेक जैन, अभय साहू,नारायण सिन्हा, शिवचरण सिन्हा, भूषण साहू, दिलीप सिन्हा, निखिल शर्मा, हरेस्वर सिन्हा, बिश्वर ठाकूर, बलदाऊ,जय प्रकाश सिन्हा, दीपक थवानी संदीप जैन,धर्मेंद्र निषाद, मोहन निषाद आदि पहुंचे थे।

You cannot copy content of this page