DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

उप मुख्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा का डौंडीलोहारा में भाजपाइयों ने किया भव्य स्वागत

विभिन्न ग्राम वासियों की मांगों पर दी गई तत्काल स्वीकृति, पट्टे के मुद्दे को लेकर भी कहा, कैबिनेट में रखेंगे बात

बालोद/ डौंडीलोहारा ।सोमवार को जिले के प्रभारी मंत्री और राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बालोद जिले के प्रवास पर थे। इस दौरान बालोद से वापसी में रात करीब 8 बजे उनका डौंडीलोहारा के राज भवन में आगमन हुआ। इस दौरान मौजूद भाजपायों ने उनका भव्य स्वागत किया। जमकर आतिशबाजी हुई। नेताओं और कार्यकर्ताओं का मिलने का सिलसिला चलता रहा।

पूर्व जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र जयसवाल नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम, मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा संदीप जैन,धर्मेंद्र निषाद, मोहन निषाद सहित अन्य नेताओं ने प्रभारी मंत्री का स्वागत सम्मान किया और संगठनात्मक चर्चा भी पृथक रूप से हुई। भाजपा के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से उपमुख्यमंत्री को अयोध्या में विराजे भगवान श्री राम की छवि चित्र भेट स्वरूप दी। इस दौरान लोहारा नगर पंचायत क्षेत्र के एक वार्ड में चट्टानी इलाके में बसे हुए लोगों को पट्टा दिलाए जाने की मांग को लेकर भी बात उठी। जिस पर मंत्री ने आश्वस्त किया है कि इस मुद्दे को वे कैबिनेट की बैठक में रखेंगे और जरूर कुछ ना कुछ हल निकालेंगे। इस मुलाकात के दौरान आसपास पंचायत के ग्रामवासी और सरपंच भी बड़ी संख्या मौजूद थे। जिन्होंने गांव और पंचायत से संबंधित अपनी समस्याएं रखी।

पंचायत मंत्री होने के नाते श्री शर्मा ने उनकी कई मांगों पर तत्काल स्वीकृति भी दे दी। जिस पर ग्रामीणों ने हर्ष जताते हुए मंत्री का आभार जताया। वहीं प्रभारी मंत्री ने भाजपा मंडल डौंडीलोहारा अध्यक्ष कुसुम शर्मा की सक्रियता और नेतृत्व क्षमता की सराहना की।

नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेद् सिंह टेकाम के निवास राजवाड़ा में स्वागत करने पूर्व पिछड़ा वर्ग अयोग सदस्य देवेन्द्र जसवाल, मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेद सिंह टेकाम, पूर्णिमा सिंह टेकाम, छाया देवी टेकाम, लाल कौशल सिंह टेकाम, मंडल महामंत्री दुष्यंत गिरी गोस्वामी, सोमेन देशमुख, उपाध्यक्ष संदीप जैन, मंत्री धर्मेन्द्र निषाद, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष जयलाल मालेकर, जिला कार्यकारणी सदस्य गैदमल भंसाली, अरुण उपाध्याय, कोषाध्यक्ष मोहन निषाद, नगर पंचायत उपाध्यक्ष नेहा उपाध्याय, लता गुप्ता, ममता यादव, रेवती कोलहारे, हेमंत देशलहरा, जसराज शर्मा दिलीप बाफना, धीरेंद्र टाक, जीवराखन कोमय, प्रीतम साहू, प्रकाश साहू, प्यारे निषाद, महावीर साहू, स्वाधीन जैन, जयदीप गुप्ता, हितेश डोगरे, हीरेंद्र गायकवाड़,मनोज भंडारी, डोमेद राजपूत, ज्ञानू उत्तम यदु मनीष राजपूत, ढाल साहू, तुकाराम साहू, दशन संचेती, थानेश्वर यादव, डोमेन देशमुख, भुषण साहू, हरीश बर्मन, धन्नू यादव, संतोष यादव, राहुल साखला,उत्तम मालेकर,मदन ठाकुर,पन्नू साहू, अभिषेक जैन, अभय साहू,नारायण सिन्हा, शिवचरण सिन्हा, भूषण साहू, दिलीप सिन्हा, निखिल शर्मा, हरेस्वर सिन्हा, बिश्वर ठाकूर, बलदाऊ,जय प्रकाश सिन्हा, दीपक थवानी आदि पहुंचे थे।

You cannot copy content of this page