DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सावन के अंतिम सोमवार पर जंगली भेजा स्कूल के बच्चों ने भी किसी की शिव पूजा, शिक्षकों ने सुनाया शिव पुराण कथा

गुरुर। शासकीय प्राथमिक शाला भेजा जंगली में बच्चों सहित शिक्षकों ने शिवजी का पूजन किया । सावन के अंतिम सोमवार पर शाला के बच्चों एवं शिक्षकों ने वट वृक्ष के नीचे स्थापित शिव जी का अभिषेक करते हुए आरती पूजन किया। शाला के प्रधान पाठक षड प्रकाश किरण कटेन्द्र ने शिव महापुराण की कथा बताते हुए गणेश भगवान की जन्म की कथा सुनाई। भोलेनाथ पर जल चढ़ाने के साथ साथ जीवन में पानी के महत्व को बताया। सहायक शिक्षक सिन्धू राम साहू ने शिव स्तुति कर गीत सुनाया। इस अवसर पर रमशिला साहरे , नमिता साहरे , पेमन सेन , मेला उइके , धर्मिन सेन , नीलेश सेन ,बीसो बाई , बिमला हिड़को उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page