DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ऐसा तो हाल है: स्वामी आत्मानंद हिंदी/ अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के कर्मचारियों को नहीं मिला अब तक वेतन,जानबूझकर की जाती है देरी….

बालोद। छत्तीसगढ़ राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र देशलहरे, जिला सचिव गजेंद्रपुरी गोस्वामी, जिला पदाधिकारी चेतन यादव एवं मुरारी सोनवानी ने संयुक्त जिला कार्यालय में कलेक्टर के नाम से डिप्टी कलेक्टर सुरेश साहू को मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र के माध्यम से बताया गया कि जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी और अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में नियमित कर्मचारी प्राचार्य, व्याख्याता ,प्रधान पाठक, उच्च वर्ग शिक्षक, सहायक शिक्षक ,लिपिक, भृत्य को जुलाई माह का वेतन प्राप्त नहीं हुआ है। जबकि शासन के द्वारा राशि पूर्व में जारी किया जा चुका है। हर माह शासन से राशि जारी होने के बाद भी वेतन में विलंब किया जाता है। जिससे सभी कर्मचारियों में काफी आक्रोश व्याप्त है। कर्मचारियों ने मांग किया है कि वेतन व्यवस्था के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में किसी अन्य अधिकारी को भी नियुक्त किया जाए । जिससे सभी कर्मचारियों के समान वेतन समय पर मिल सके। पदाधिकारियो ने बताया कि लगभग समस्त कर्मचारी ने लोन लिया हुआ है। जिसके कारण से निश्चित अवधि में उसे लोन को जमा किया जाना आवश्यक है। लेकिन वेतन को अनावश्यक लेट करने के कारण वह इससे चूक जाते हैं और अपने ही साथियों से कर्ज लेकर पारिवारिक दायित्व को निभाते हैं।

You cannot copy content of this page