DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नेक काम : शिक्षक लाल रघुवीर सिंह ठाकुर ने शिक्षा विभाग में 22 वर्ष पूर्ण करने पर किया 24 वी बार रक्तदान

शिक्षा के साथ-साथ लाल रघुवीर सिंह ठाकुर समाज हित में हर तीन माह में करते हैं रक्तदान का महादान

बालोद। ग्राम देवारभाट (बालोद) निवासी शिक्षा दूत शिक्षक समाज सेवी लाल रघुवीर सिंह ठाकुर (44 वर्ष) ने जिला अस्पताल में मरीज गौकरण देशमुख निवासी पीरिद (पापरा) विकासखंड गुंडरदेही जिला बालोद के नाम रक्तदान किया।इस दौरान इस दौरान ब्लड बैंक स्टाफ डॉक्टर अजय साहू, उत्तम टंडन, दिलीप कुमार ,अभिमन्यु करपाल,श्रीमती बबीता सोनबोइर मौजूद रहे। जिन्होंने उनके इस नेक काम की सराहना की। बता दें कि लाल रघुवीर सिंह ठाकुर 2017 से लगातार हर तीन माह में रक्त दान करते आ रहे है। 2 अगस्त 2025 को अपना बी पॉजिटिव रक्तदान का 24 वी बार रक्तदान उन्होंने किया। उनका मानना है कि रक्तदान श्रेष्ठ दान व श्रेष्ठ कर्म है। प्रत्येक इंसान को इंसानियत की खातिर अपने जीवन में रक्तदान करना चाहिए ।उन्होंने कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है। मानव रक्त से ही किसी मरीज को तत्काल रक्त की पूर्ति हो सकती है। रक्तदान करने से शरीर में कमजोरी नहीं आती सभी स्वस्थ युवा को रक्तदान करना चाहिए। इसके पूर्व भी मरणोपरान्त समाज हित में लाल रघुवीर सिंह ठाकुर मार्च 2022 में जिला अस्पताल बालोद में पंजीयन करवाकर नेत्र और देहदान की घोषणा पत्र मेडिकल कॉलेज रायपुर को भेज चुके हैं।

You cannot copy content of this page