DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिला स्तरीय वेटलिफ्टिंग शालेय प्रतियोगिता में गुंडरदेही ब्लॉक के बच्चों का रहा दबदबा

बालोद । संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 28 जुलाई 2025 को जिला स्तरीय भारोत्तोलन (वेट लिफ्टिंग) प्रतियोगिता अर्जुन्दा के पीएम श्री सजेस भारती विधालय में हुई। जहां जिले भर से ( बालोद, डौंडी, लोहारा, गुरुर एवं गुंडरदेही) सहित 5 ब्लॉक के अंडर 17 एवं अंडर 19 के बालक बालिकाओ ने भाग लिया। जिसमें आगे संभाग स्तर के लिए सबसे ज्यादा 11 बच्चों का सलेक्शन गुंडरदेही ब्लॉक के बच्चों ने बाजी मारी जो यह सभी अर्जुन्दा में अभ्यास करते हैं। कार्यक्रम में स्कूल क्रीड़ा अधिकारी किशोर मेहरा , सभी ब्लॉक के बी.एस.ओ. एवं मुख्य अतिथि के रूप मे अर्जुन्दा नगर पंचायत प्रधान (अध्यक्ष) प्रणेश जैन सम्मिलित हुए ।उन्होंने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए सभी बच्चों को अच्छे प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी।

You cannot copy content of this page