DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कन्या कॉलेज बालोद में हुआ एक पेड़ माँ के नाम के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम

बालोद। भक्त माता कर्मा शासकीय कन्या महाविद्यालय बालोद (छ.ग.) में एक पेड़ माँ के नाम महाअभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम जिला प्रशासन के मार्गदर्शन से आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुविभागीय अधिकारी, लो.नि.वि. बालोद श्री नूतन कंवर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी बालोद श्री मोबिन अली, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री कमलेश सोनी, श्रीमती प्राची लालवानी, अध्यक्ष ज.भा.प्र. समिति भक्त माता कर्मा शासकीय कन्या महाविद्यालय बालोद, पार्षदगण, स्वच्छता समिति के सदस्य एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहें। कार्यक्रम की शुरूआत जिला कार्यालय कलेक्टर परिसर में उपस्थित उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के उ‌द्बोधन का महाविद्यालय में लाईव प्रसारण से हुआ जिसमें उन्होंने बालोद जिले के समस्त नागरिकों को वृक्षारोपण का महत्व बताए एवं जिले के विनिन्न वृक्ष मित्रों एवं विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच से वृक्षारोपण के संबंध में विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा किए एवं अंत में सभी को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया। उक्त प्रसारण के पश्चात् कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि ने अपने उद्‌बोधन में कहा कि वर्तमान में वृक्ष लगाना ही महत्वपूर्ण नहीं है अपितु उस वृक्ष का उचित देख रेख एवं सुरक्षा करना भी उतना ही आवश्यक है। इस प्रकार यह आयोजन पूर्णतः वृक्षारोपण कार्यक्रम एक पेड़ माँ के नाम पर केन्द्रित रहा तथा अंत में कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथिगण व सदस्यों के द्वारा महाविद्यालय परिसर में 300 पौधे लगाये गए। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्राएँ उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page