DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कांग्रेस में होगा मंडल व सेक्टर कमेटी का गठन

बालोद। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा मंडल (जोन) व सेक्टर कमेटियों का गठन किए जाने का निर्णय लिया गया है। जिसके तहत बालोद शहर (ब्लाक) के लिए नियुक्त प्रभारी रत्तीराम कोसमा एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों की उपस्थिति में शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। प्रभारी श्री कोसमा ने बताया कि कमिटियों के गठन में कांग्रेस के “उदयपुर नवसंकल्प शिविर” में पारित प्रस्ताव अनुरूप अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, महिला, अल्पसंख्यक एवं 50 वर्ष के 50 प्रतिशत लोगों को न्याय संगत प्रतिनिधित्व देना सुनिश्चित किया जाना है। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश काँग्रेस के सचिव कृष्णा दुबे, पूर्व विधायक डोमेन्द्र भेड़िया, यज्ञदेव पटेल, पूर्व पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा, प्रेमचंद क्षीरसागर, हंसमुख टूवानी, शहर अध्यक्ष अनिल यादव, कार्यकारी अध्यक्ष अंचल प्रकाश साह, पार्षद गण सतीश यादव, विनोद शर्मा, निर्देश पटेल, कासिमुद्दीन कुरैशी, रीता सोनी, मनोज ठाकुर, दिनेश्वर साहू, रूपेश यादव, अवधेश सिंह, रोहित पटेल, शिव जायसवाल, पवन साहू, शेख मतिन, नारायण साहू, कमल टूवानी, लोकेश साहू सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page