DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बरहीपारा स्कूल में मनाया गया हरेली उत्सव

बालोद। शासकीय प्राथमिक शाला -बरहीपारा,विकास खंड एवं जिला -बालोद में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक त्योहार के अंतर्गत हरेली उत्सव मनाया गया। जिसमें बच्चों एवं ग्रामीणों के लिए मटका फोड़, गेड़ी दौड़ एवं गोली चम्मच कार्यक्रम रखा गया। खेलों में प्रथम द्वितीय आने वाले प्रतिभागियों को शिक्षिका पुष्पलता साहू ने स्वयं के व्यय से टिफिन, पानी बाटल एवं पेन देकर पुरस्कृत किया।

जिसके अंतर्गत गेड़ी दौड़ में कुमारी जमुना एवं द्रोणा, गोली चम्मच में कुमारी द्रोणा एवं चैतन्य एवं मटका फोड़ में चैतन्य कुमार,इसी क्रम में ग्रामीणो से गोली चम्मच में श्रीमती ट्विंकल एवं श्रीमती वनिता सलाम एवं मटका फोड़ में श्रीमती ट्विंकल कुंजाम साथ ही आंगनबाड़ी से मटका फोड़ में तीन वर्षिय हेयांश कुंजाम ने बेहतर प्रदर्शन किया। शिक्षिका पुष्पलता साहू ने बताया कि बच्चों में पढ़ाई के अलावा खेलकूद,व्यायाम, सामान्य ज्ञान एवं छत्तीसगढ़ की संस्कृति के बारे में जानकारी देकर सर्वांगीण विकास करना है। साथ ही आपदा प्रबंधन के बारे में भी जानकारी दिया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बरही के सरपंच श्रीमती ममता सिन्हा ने शिक्षा गुणवत्ता के बारे में जानकारी दी एवं 201 रुपये देकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं प्रभारी प्रधानाध्यापिका जोसेफ मैडम ने खेल के महत्व पर प्रकाश डाली। कार्यक्रम को सफल बनाने में पंच श्री रोहित कुंजाम,उपाध्यक्ष श्री गोविन्द सलाम, मितानिन श्रीमती हेमिन ठाकुर, खुलेश्वरी कुंजाम,सरिता कुंजाम,अलसो कुंजाम, नमिता कुंजाम, गजेन्द्र कुंजाम,जगेश कुंजाम, रामकुमार कुंजाम केसवराम कुंजाम, गंगा सलाम,करूणा सलाम, पूर्णिमा सलाम, चमेली सलाम, चन्द्रकला एवं तोसन सिन्हा का विशेष योगदान रहा।

You cannot copy content of this page