DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मेरा युवा भारत के अन्तर्गत प्रमुख योजनाओं पर एकदिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

अर्जुन्दा। मेरा युवा भारत थीम पर कार्यक्रम का आयोजन शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुन्दा में श्री पुरुषोत्तम चन्द्राकार ,अध्यक्ष जनपद पंचायत गुण्डरदेही के मुख्य अतिथ्य में व डॉ सोमाली गुप्ता प्राचार्य की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। विशिष्ट अतिथि श्री नीतिश शर्मा युवा अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र संभाग दुर्ग, डॉ लीना साहू जिला संगठक बालोद रासेयो, श्री कुलदीप साहू मण्डल अध्यक्ष की उपस्थिति में स्वामी विवेकानंद जी, माँ सरस्वती के तस्वीर पर पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया गया। विशेष विशेषज्ञ के रूप में डॉ रमेश साहू शिशुरोग विशेषज्ञ, श्री अंकुल देशमुख स्टेट बैक ऑफ इण्डिया शाखा सुरेगांव के मैनेजर जैसे कि “माय भारत” के तहत विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। जिसमें डॉ साहू जी आयुष्मान योजना मुद्रालोन योजना, एजुकेशनल लोन व अन्य योजनाओं पर छात्रों से चर्चा कि गई।साथ ही बैंक मैनेजर देशमुख बैंक लोन व विभिन्न योजनाएं केन्द्र सरकार की जनहित योजनाओं पर युवाओं की सहभागिता व बैंक के दायित्व अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि चंद्राकर ने युवाओं को जनहित योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने तकनीकी रूप से व जागरूकता अभियान के माध्यम से सहभागी बने प्रेरित किया।
श्री नीतिन शर्मा युवा अधिकारी ने माय भारत के उद्देश्य व युवाओं की सहभागिता पर विस्तार से चर्चा की।

डॉ लीना साहू जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़ने माय भारत कार्यक्रम “व्यास पूजा” की महत्ता व रासेयो के सभी कार्यक्रम, गतिविधियों पर युवाओं की स्वयंसेवक के रूप में सहभागिता पर पर विशेष चर्चा की।
श्री कुलदीप साहू मण्डल अध्यक्ष ने युवाओ से आव्हान किया की 2047 के विकसित भारत के लिए केन्द्र व राज्य सरकार की सभी जनहित योजनाओं को कुशलतम् तरीके से जन-जन तक कैसे पहुंचाए।
व युवाओ को आप सभी कैसे जोड़े व देशहित में हर व्यक्ति हर घर तक कैसे जागरूकता लाये इस पर विस्तार से युवाओं से चर्चा की अवसर पर छात्र,छात्राए की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम का संचालन का संचालन श्री संजय शुक्ला कार्यक्रम अधिकारी रासेयो , द्वारा किया गया। किशोर कुमार टंडन कार्यक्रम अधिकारी रासेयो, डिगेन्द्र साहू कार्यक्रम अधिकारी रासेयो व सीनियर स्वंयसेवक की उपस्थिति रही।

You cannot copy content of this page