DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

4थीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता बालोद में सम्पन्न

बालोद। विगत दिनों 4थी राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता बालोद में सम्पन्न हुआ । जिनमें राज्य भर से पीवी /सब जूनियर/सीनियर कैटेगरी से 260 प्रतिभागि तथा 50 कोच, ऑफिशियल तथा टिम मैनेजर शामिल हुए । बता दे कि यह ताइक्वांडो प्रतियोगिता बालोद जिले का प्रथम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता रही। इस प्रतियोगिता में दो इवेंट (पुमसे, क्यूरगी)में प्रतियोगिता आयोजित किया गया । 18, जुलाई खिलाड़ियों को महादेव भवन में रजिस्ट्रेशन/रिपोर्टिंग रखा गया। वहीं 19 जुलाई को ओपनिंग सेरेमनी हुआ। जहां छत्तीसगढ़ ताइक्वांडो एसोसिएशन महासचिव रवि शंकर धनगर, छत्तीसगढ़ ओलम्पिक सदस्य प्रमोद ठाकुर, छत्तीसगढ़ एसोसिएशन के तकनीकी संचालक दिलिप विश्वकर्मा तथा बालोद के लोमिनी अनिल नाहटा तथा पालकगण उपस्थित रहे। उसके बाद मैच प्रारम्भ हुआ। 2 दिनों तक मैच लगातार चला। 20 जुलाई को शाम 5 बजे इस प्रतियोगिता का समापन हुआ। जिनमें पीवी, सब जूनियर और सीनियर (मेल फीमेल) कैटेगरी के बच्चों को अवार्ड तथा मेडल डिस्ट्रीब्यूट हुआ तथा बालोद के नगर पालिका उपाध्यक्ष कमलेश सोनी, गिरिजेश गुप्ता,अनिल पुस्दकर (छत्तीसगढ़ प्रदेश सॉफ्ट टेनिस के अध्यक्ष) साथ रहें। खिलाड़ियों को संबोधित/प्रेरित किए। इस राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता उपरांत जिन खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए उनका राष्ट्रीय प्रतियोगिता से पहले कैंप का आयोजन किया जाएगा, उसके बाद ही राष्ट्रीय टीम में शामिल किया जाएगा, जिनका आयोजन पुणे महाराष्ट्र में होना हैं। इस प्रतियोगिता में महत्वपूर्ण योगदान छत्तीसगढ़ ताइक्वांडो एसोसिएशन, जिला मार्शल आर्ट्स एकेडमी बालोद तथा जिला ताइक्वांडो संघ के सारे प्रतिभागी, खिलाड़ी , बच्चें तथा प्रशिक्षक/सहयोगी वासुदेव, अनिल कुमार जैन, खोगेश्वरी गेंद्रे, कमलेश वासनिक, यामिनी कौमार्य, मोनेश साहू, चिरंजीव सोनल, प्रहलाद साहू, देवेंद्र साहू, अमन गंधर्व, तामेश्वर साहू का रहा।

You cannot copy content of this page