DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

3 महीने से लापता है बीवी, थाने में भी गुमशुदगी की रिपोर्ट पर अब तक नहीं मिला सुराग, हल्दी का मामला

बालोद। गुंडरदेही थाना क्षेत्र के हल्दी चौकी अंतर्गत ग्राम हल्दी के ही एक महिला कौशल्या बाई सार्वा 18 अप्रैल 2025 से लापता है। परिजनों ने रिश्तेदारों में पतासाजी करने के बाद भी कुछ हासिल नहीं होने पर स्थानीय हल्दी चौकी में भी गुमशुदगी की सूचना दी है। लेकिन इन 3 महीने बीत जाने के बावजूद पत्नी कौशल्या बाई का कोई पता नहीं चला है। जिसके बाद पति कौशलेश ने मीडिया में वीडियो जारी करते हुए अपील की है कि उनकी बीवी को ढूंढने में लोग मदद करें। अगर किसी के जरिए कोई भी मदद मिलती है, उनकी पत्नी का पता चल जाता है तो पता बताने वाले को 5000 रुपए उनकी ओर से इनाम भी दिया जाएगा। इसके लिए उन्होंने एक मोबाइल नंबर 9893675287 भी जारी किया है। जिस पर लोग जानकारी दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि 18 अप्रैल की शाम को उनकी पत्नी घर से बैग लेकर निकली है। घर में किसी तरह का कोई विवाद नहीं हुआ है। बिना किसी कारण के वह चली गई है। घर में सभी उनकी राह देख रहे हैं। बच्चे और बड़े सभी परेशान हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page