DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

हरेली से पहले ये नजारा, जमीन से जुड़े होने का संदेश देता है….स्वयं के खेत में ट्रैक्टर से मतई करते और रोपा लगाते नजर आए नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम

बालोद। यह नजारा है डौंडीलोहारा के एक खेत का, जहां नगर पंचायत अध्यक्ष युवराज लाल निवेंद्र सिंह टेकाम रोपा लगाते और ट्रैक्टर चलाते हुए नजर आए। ट्रैक्टर में वे खेत की मताई कर रहे हैं। यह उनका खुद का ही खेत है। अपने खेत में वे मजदूरों के साथ आत्मीयता के साथ काम करते दिखे। हरेली के पहले यह तस्वीर और वीडियो सामने आया है जो हर किसान, हर नवजवान को जमीन से जुड़े होने का संदेश देती है। हंसमुख स्वभाव के धनी लाल निवेंद्र सिंह टेकाम को जब मजदूरों ने अपने बीच पाया तो उनका भी उत्साह दुगना हो गया और मजदूरों ने मिलकर रोपा लगाया। अध्यक्ष टेकाम ने खेतिहर मजदूर भाइयों एवं बहनों के साथ धान की रोपाई करते हुए हमारी समृद्ध कृषि परंपरा का निर्वहन किया। उन्होंने कहा मेरे जैसे इस प्रदेश का हर एक किसान अपनी मिट्टी, खेत और फ़सल से अत्यधिक लगाव रखता है और कृषि कार्य करने में सुखद आनंद की अनुभूति प्राप्त करता है। हम सभी किसानों की फसलें खूब लहलहाए, माँ लक्ष्मी एवं माँ अन्नपूर्णा की कृपा से प्रदेश का हर घर-आंगन धन-धान्य से परिपूर्ण रहे, यही प्रार्थना है…जय छत्तीसगढ़ महतारी।

You cannot copy content of this page