संघ कार्यालय बालोद पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया गुरुपूजन, संघ प्रार्थना में भी शामिल हुए



बालोद । छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री व बालोद जिला प्रभारी विजय शर्मा एक दिवसीय अपने दौरा कार्यक्रम में सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में आयोजित सहकार भारती कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे थे। जहां पर जिला स्तरीय सहकार भारती कार्यक्रम के आयोजन समिति के सदस्यों ने विजय शर्मा का भव्य स्वागत किया। तत्पश्चात कार्यक्रम समाप्ति के बाद पास में स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय में संघ परिवार के स्वयंसेवकों से मुलाकात की व कुछ समय संघ के अनुसांघिक संगठनो के जिला प्रमुखों से एक एक कर महत्त्वपूर्ण विषयो पर चर्चा की संघ कार्यालय बालोद पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सह कार्यवाह विनोद साहू सहित संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवको ने आत्मीय अभिनंदन किया। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद् जिलाध्यक्ष बलराम गुप्ता ,ग्राम भारती विद्याभारती जिलाध्यक्ष जागेश्वर साहू, जिला समन्वयक दीपक हिरवानी ,निर्माणी भारतीय मंजदूर संघ जिलाध्यक्ष पीलूराम साहू ,जिला गौ सेवा संयोजक योगेश्वर यादव ,हिन्दू जागरण मंच जिला संयोजक टेमन लाल साहू ,भारतीय किसान संघ सावंत साहू ,अजय अग्रवाल के साथ साथ संघ संगठन के सहकार भारती के साथी भी मुख्य चर्चा में शामिल थे। संघ कार्यालय पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कार्यालय में गुरुपूजन किया। वही संघ प्रार्थना में भी शामिल हुए। प्रभारी मंत्री विजय शर्मा लगभग 20 मिनट तक संघ कार्यालय में मौजूद रहे व संघ संगठनों के साथ बातचीत की। इस अवसर पर क्षेत्र के सांसद भोजराम नाग भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। बालोद जिला में धर्मांतरण, गौ तस्करी, संचालित अवैध प्रार्थना सभाओं को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से संगठन के बड़े नेताओं ने चर्चा की व कुछ बड़े विषयों को रखा। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने स्वयंसेवको की सभी बातों को सुना व विषयों पर जल्द से जल्द कार्यवाही करने की बात कही। इस अवसर पर संघ कार्यालय में मौजूद युवा स्वयंसेवको से भी उपमुख्यमंत्री ने मुलाकात की उनका उत्साह बढ़ाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page