ग्राम डौकीडीह में आपसी रंजीश के चलते दो युवकों ने एक युवक पर धारदार हथियार से जमकर किया हमला, हाथ, पैर तक कांट दिया….



संजय साहू, अंडा। अंडा से लगे बालोद जिले के गुंडरदेही थाना अंतर्गत ग्राम डौकीडीह में आपसी रंजीश के चलते दो युवकों ने एक युवक पर धारदार हथियार से जमकर हमला कर दिया। घटना में युवक बुरी तरह घायल हो गया ,उसके हाथ और पैर आरोपियों ने बुरी तरह से कांट दिए है । प्राप्त जानकारी के मुताबिक युवक के दोनों पैर, दोनों हाथ, कमर व पेट में गंभीर चोटे लगी है। घटना सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे की है। फिलहाल युवक का इलाज गुण्डरदेही के एक निजी अस्पताल में जारी है। वही गुण्डरदेही पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। परिजनों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक शशिकांत चंद्राकर 25 वर्ष रोज की तरह अपने च्वाइस सेंटर की दुकान पर काम कर रहा था, इस दौरान गांव के ही दो युवक लेखेंद्र साहू पिता मुकेश साहू उम्र 20 वर्ष और जतिन साहू पिता राजू साहू, उम्र 19 वर्ष दोनों फोटो कॉपी कराने के बहाने कर दुकान में घुसे और मौका पाते ही दुकान का शटर गिराकर शशिकांत पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और फरार हो गए।फिलहाल गुण्डरदेही पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस थाना से प्राप्त जानकारी के मुताबिक 18 जुलाई को लगभग शाम 7:30 बजे टिकेश साहू एवं मनीष साहू मोटरसाइकिल से निजी काम से जा रहे थे। इस बीच गांव के ही युवक शशिकांत चंद्राकर, हरीश चंद्राकर, ऋषभ यादव, डोमेश यादव, टिकेश्वर यादव ने कट मारकर बाइक चलाते हो, कहकर डंडे और बांस के कमचिल एवं बैट से मारपीट कर दी। जिससे दोनों युवकों के हाथ पैर एवं सिर में चोटे आई थी घटना के बाद पीड़ित परिजनों द्वारा गुण्डरदेही थाना में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। परंतु संतुष्टि जनक कार्रवाई नहीं होने से लेखेंद्र साहू एवं जतिन साहू ने आपसी दुश्मनी निकालते हुए शशिकांत चंद्राकर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। उक्त घटना के बाद दोनों परिवार में डर का माहौल बना हुआ है। अभी आरोपी फरार है। गुण्डरदेही पुलिस जांच में जुटी हुई है।

You cannot copy content of this page