DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद में 24 जुलाई को निकलेगी हरेली रैली, छत्तीसगढ़ी परंपराओं की दिखेगी भव्य झलक

बालोद। बालोद शहर में 24 जुलाई गुरुवार को प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी पारंपरिक हरेली रैली का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा। इस सांस्कृतिक आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रैली का आयोजन सर्व छत्तीसगढ़िया समाज और छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना जिलाध्यक्ष खोमन साहू, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रभान साहू, नरेंद्र साहू, चम्मन साहू, दानी साहू, जितेंद्र साहू, कामता प्रसाद साहू , सुभाष साहू ने बताया कि यह हरेली उत्सव का पांचवां वर्ष है। जिसमें छत्तीसगढ़ की समृद्ध परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारी में जुटे दीपक सहारे, राजू साहू , प्रकाश निषाद हरि शंकर साहू, गंगा निषाद, शिशुमन चंद्राकर, खेमलाल साहू, टिकेश्वर साहू, राहुल साहू, प्रताप साहू, तेज प्रकाश पटेल, केदार साहू, नमन कोसमा ने बताया कि रैली में राउत नाचा, गेड़ी, सुवा, करमा और ददरिया जैसे पारंपरिक नृत्य एवं झांकियां आकर्षण का केंद्र होंगी। रैली की शुरुआत सुबह 11 बजे गंजपारा स्थित ठेठवार भवन से होगी। जो मिनीमाता चौक, बस स्टैंड, शीतला मंदिर, जय स्तंभ चौक, मधु चौक, सदर रोड और चंडी मंदिर होते हुए सरदार पटेल मैदान में जाकर समाप्त होगी। इसके बाद शाम 6 बजे से मंचीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें घर कहां है? और गायिका खिलेश्वरी यदु द्वारा भरथरी की प्रस्तुति दी जाएगी। इस अवसर पर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष अमित बघेल , प्रदेश सचिव छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना शशिभूषण चंद्राकर सहित कई विशेष मेहमान प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।

You cannot copy content of this page