बालोद| एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पद्मश्री शमशाद बेगम ने भी अपनी मां के नाम से पेड़ लगाये, पूरे बालोद जिला में वृहद वृक्षारोपण किया गया, जिसमें अपने अपने गाँव में महिला कमांडो ने अपनी भागीदारी देते हुए पेड़ लगाए और उसे सुरक्षित रखने का संकल्प भी लिया. पद्मश्री शमशाद बेगम ने अपनी माँ के नाम से पेड़ लगाई और कहा माँ ने हमे बड़ी कठिनाइयों से पाला पोसा, बड़ा किया है. हम भी इस पेड़ को पालेंगे पोसेंगे और बड़ा करेंगे. क्योंकि कि हम पेड़ के है और पेड़ हमारे है दिव्या उमेश मिश्रा कलेक्टर की सोच और मार्गदर्शन पुरे बालोद जिला को हरियर बालोद और वाटर लेवल को बनाये रखने में महत्वपूर्ण साबित होगा. मै अपनी और महिला कमांडो टीम की ओर से मैडम का बहुत बहुत आभार और धन्यवाद ज्ञापित करती हूँ. बालोद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने गुंडरदेही में महिला कमांडो टीम की सराहना कर उनके द्वारा किये जा रहे कार्यो को विस्तार से सुना तथा उनके कार्यों की प्रशंसा किया. इस अवसर पर पद्मश्री शमशाद बेगम साथ में रही.
पद्मश्री शमशाद बेगम सहित महिला कमांडो ने मां के नाम लगाये पौधे
