DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर ही भाजपा सरकार: प्रशांत 

बालोद| ईडी के द्वारा द्वेषपूर्ण कार्यवाही, जिसमे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुपुत्र चैतन्य बघेल को बिना कोई समन के गिरफ्तारी के विरोध में युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत बोकडे के नेतृत्व में रविवार को उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को पांच सूत्रीय मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौपा जाना था, लेकिन प्रदर्शन के पहले ही जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत बाला बोकडे एवं उनके साथियों को सुबह ही घर से गिरफ्तार कर प्रदर्शन करने से रोक दिया गया था. इस पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत बोकड़े ने कहा कि ये विपक्ष की आवाज़ को दबाने का काम है, जब से भाजपा सरकार आई है आए दिन प्रदेश में घोटाला, लूट, हत्या और द्वेषपूर्ण कार्यवाही जारी है. जिसके विरोध में  प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा गया था लेकिन सुबह ही युवा नेताओ को घर से उठाने का सिलसिला चालू हो गया, इस गिरफ्तारी में युवा कांग्रेस अध्यक्ष के साथ वैभव शर्मा,भरत देवांगन,फैज़ अली,देवेंद्र साहू,रोशन, आदित्य की गिरफ्तारी हुई.

You cannot copy content of this page