स्कूल सफाई कर्मचारी संघ प्रतिनिधि मंडल और शिक्षा सचिव से वार्ता हुई विफल, जारी रहेगा अनिश्चित कालीन हड़ताल।

15 दिवस के भीतर मांगे पूरी नहीं होने पर भूख हड़ताल और उग्र प्रदर्शन किया जाएगा, शनिवार को प्रदर्शन के दौरान एक सदस्य को लगी चोट

बालोद। 15 जून से प्रदेश भर के 43301 स्कूल सफाई कर्मचारी संघ अपनी मांगो को लेकर बालोद जिला की समस्त स्कूल सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। 16 जुलाई को प्रदेश भर के कर्मचारी पदयात्रा करते हुए नया रायपुर स्थित तूता धरना स्थल पहुंचे थे। कर्मचारी शनिवार को दोपहर लगभग 3 बजे मुख्यमंत्री निवास घेराव करने जा रहे थे। जिसे रेलवे अंडर ब्रिज के पास पुलिस प्रशासन के द्वारा बैरिकेड लगाकर रोक दिया गया।जिसके कारण पुलिस प्रशासन और कर्मचारियों के बीच झूमा झपटी हुआ। इसी दौरान स्कूल सफाई कर्मचारी एक सदस्य को चोट लग गई । कर्मचारी संघ मांग कर रहे हैं कि पूर्ण कालीन कलेक्टर दर पर वेतन भुगतान किया जाए और युक्तियुक्तकरण के तहत कर्मचारियों को यथावत काम पर रखा जाए। इन मांगों को लेकर लिखित आदेश जारी किए जाने को लेकर देर रात तक प्रदर्शन किया गया। रात में संघ के प्रतिनिधिमंडल को प्रमुख सचिव से मुलाकात कराया गया। मुलाकात में केवल आश्वासन दिया गया और आज दिनांक 17 जुलाई को मंत्रालय कक्ष क्रमांक 2, S, 10 मे स्कूल शिक्षा सचिव और कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल की वार्ता हुई। सचिव ने संघ की मांगों को सरकार तक पहुंचाने की बात कही है अथवा हड़ताल को वापस लेने की बात कही। इसमें कर्मचारी संघ का कहना है कि 15 वर्षों से केवल मंत्रालय और संचालनालय के अधिकारी आश्वासन ही दिए हैं परंतु मांगे पूरी नहीं हुई है। इसलिए आश्वासन से हड़ताल वापस नहीं किया जाएगा ।शासन और प्रशासन 15 दिवस के अंदर संघ की मांगों को संज्ञान में नहीं लेती है तो भूख हड़ताल और उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। मुलाकात के दौरान प्रदेश अध्यक्ष संतोष खांडेकर, प्रदेश सचिव भीम कुमार पटेला, प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रदीप वर्मा, प्रदेश शह मीडिया प्रभारी प्रेम प्रकाश वर्मा, बेमेतरा जिला अध्यक्ष अशोक मंडले, मुंगेली जिला अध्यक्ष भुवनेश्वर भास्कर, बेमेतरा जिला सचिव बसंत पात्रे बैठक में शामिल हुए थे। उक्त जानकारी रूपेश कुमार बालोद जिला मीडिया प्रभारी स्कूल सफाई कर्मचारी संघ जिला बालोद ने दी।

You cannot copy content of this page