DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

हारमोनियम वादक के साथ मिलकर बहू ने प्लानिंग कर करंट से मरवा दिया ससुर को

हत्या का कारण बहु ने बताया ; शराब पीकर ससुर करता था गाली गलौज और मारपीट, रखता था मुझ पर बुरी नीयत

हत्या का साक्ष्य छिपाने रची गई थी साइकिल से गिरकर घायल होने की झूठी कहानी, अंतिम संस्कार से पहले शव नहलाने के दौरान ग्रामीणों ने देखा था चोट और जलने के निशान,पुलिस को दी गई थी खबर और सच आया सामने

बालोद। डौंडीलोहारा ब्लॉक के ग्राम खड़ेनाडीह में एक 65 वर्षीय ग्रामीण मनोहर निर्मलकर की हत्या उनके बहू गीता निर्मलकर उम्र 30 वर्ष और पड़ोसी गांव बडगांव के ग्रामीण लेखराम पिता फकीर राम निषाद उम्र 45 वर्ष द्वारा मिलकर करंट लगाकर की गई थी। हत्या का राज चंद घंटे में खुल गया। हत्या का साक्ष्य छिपाने के लिए बहु द्वारा ससुर के साइकिल से गिरकर घायल होने की झूठी कहानी बनाई गई थी। जिसे ग्रामीण भी पहले तो सच मानकर चल रहे थे लेकिन अंतिम संस्कार करने के लिए शव को मुक्तिधाम तक ले गए। वहां फिर शव को नहलाने के दौरान कई जगह चोट के निशान देखने और जलने का निशान पाए जाने पर लोगों ने फिर पुलिस को सूचना दी और मामला संदेहप्रद हो गया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। जिसमें पुष्टि हुई की करंट लगने से मृतक की मौत हुई है। इससे मामला हत्या का प्रतीत होने लगा। संदेह के आधार पर मृतक की बहू से पूछताछ की गई तो सारे राज सामने आ गए। बहू द्वारा पड़ोसी गांव के ग्रामीण लेखराम के सहारे अपने ससुर को योजनाबद्ध तरीके से करंट लगाकर मार डाला गया। करंट लगवाने वाला आरोपी भी गांव में वाद्य यंत्र हारमोनियम आदि बजाता है और उसे करंट से कैसे मार सकते हैं, इसकी अच्छी खासी जानकारी थी और उसी के योजना के अनुसार बहू ने मिलकर अपने ससुर को मरवा दिया। लेकिन सच्चाई ज्यादा देर तक छिप ना सकी और हत्या के आरोप में बहू और पड़ोसी गांव के ग्रामीण को पुलिस ने जेल भेजा। अपने ससुर को मरवाने वाली बहू ने हत्या का कारण पुलिस को बताया है कि उनका ससुर आए दिन शराब पीकर गाली गलौज करता था और उसके प्रति बुरी नियत रखता था। इसलिए उसने उसकी हत्या करवाई। हालांकि गांव में इस घटना को लेकर और भी कई तरह की चर्चाएं हैं।

डौण्डीलोहारा पुलिस के द्वारा 24 घंटे के अंदर किया गया गिरफ्तार

मृतक मनोहर निर्मलकर की हत्या उसकी बहु एवं वाद्ययंत्र हारमोनियम आदि सिखाने वाले लेखराम निषाद के द्वारा बिजली करेंट लगाकर घटना को अंजाम दिया गया था। मृतक के अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी। उसके पहले ही पुलिस ने शव अपने कब्जे में लिया। थाना डौण्डीलोहारा में आरोपियों के विरूध्द धारा 103 (1), 3(5) बीएनएस का मामला पंजीबध्द किया गया। एसपी द्वारा 17 जुलाई को खड़ेनाडीह में एक व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में हुए मृत्यु का जांच करने का निर्देश दिया गया था। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर और एसडीओपी बालोद देवांश राठौर के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी डौण्डीलोहारा को बारिकी से विवेचना कार्यवाही किया गया। 17 जुलाई को फोन से ग्राम बड़गांव निवासी भानू राम निर्मलकर के द्वारा सूचना दिया गया कि ग्राम खड़ेनाडीह निवासी मनोहर निर्मलकर का संदिग्ध अवस्था में मृत्यु हो गया है। जिसका अंतिम संस्कार करने की तैयार कर रहे है। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेष सिंह, सहायक उप निरीक्षक अनित राम यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी ग्राम खडेनाडीह पहुंचे और धारा 194 बीएनएसएस कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया। शव का शव पंचनामा कार्यवाही के दौरान शव निरीक्षण करने पर मृतक के चेहरे के दायें-बांये दोनों गाल पर, गला में कई जगह चोंट खरोंच का निशान एवं बांये गाल तथा गले के पास जलने जैसा निशान पाया गया था। शव का पीएम कराया गया तो डॉक्टर द्वारा शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में मृतक की मृत्यु विद्युत करेंट लगने से तथा मृतक के मृत्यु का कारण हत्यात्मक प्रकृति का होना पाया गया।

पूछताछ में बहू ने बताया कैसे की गई हत्या

विवेचना के दौरान मृतक की बहु श्रीमति गीता निर्मलकर से पूछताछ करने पर बतायी कि मृतक मनोहर निर्मलकर शराब पीकर घर आने पर शराब के नशे में गाली गलौज कर मारपीट करता था, और मुझ पर बुरी नियत रखता था। जिससे तंग आकर वाद्य यंत्र सिखाने वाले लेखराम निषाद निवासी ग्राम बड़गांव को अपने ससुर को रास्ते से हटाना है, कहकर कुछ उपाय बताओ बोली। तब लेखराम निषाद अपने घर में तैयार किया हुआ बिजली वायर, प्लास्टिक ग्लब्स को दिनांक 16 जुलाई को रात्रि करीबन 11 से 12 बजे के मध्य मृतक के घर पहुंचा और योजनाबध्द तरीके से मृतक जब अपने घर के परछी में सो रहा था, गीता एक लोके के सब्बल को पकड़कर खड़ी थी तथा लेखराम निषाद बिजली के वायर को बोर्ड में लगाकर मृतक मनोहर के गला, चेहरा, माथा में लगाकर बिजली का बटन चालू कर करेंट लगाकर उसकी हत्या कर दिया, तथा गीता निर्मलकर को मृतक के चेहरे पर हल्दी तेल, गुलाल लगाने बताया और अपने घर परिवार में मनोहर निर्मलकर की मृत्यु सायकल से गिरकर चोट लगने से मृत्यु होना बताकर अपने घर ग्राम बड़गांव भाग गया था। प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपी गीता निर्मलकर तथा लेखराम निषाद को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया व आरोपी गीता निर्मलकर के घर से लोहे का सब्बल, गमछा व अन्य समाग्री जप्त किया गया तथा आरोपी लेखराम निषाद के घर से प्लास्टिक का ग्लब्स, बिजली का वायर, प्लग, सायकल, मोबाईल को जप्त किया गया है।

इनकी रही विशेष भूमिका

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश सिंह, सहायक उपनिरीक्षक अनित राम यादव, प्रधान आरक्षक अरविंद यादव, विरेन्द्र साहू,, लिलेश्वरी देवांगन, महिला आरक्षक सीमा साहू, विनोद अजय, कुम लाल वर्मा, भूपेन्द्र ठाकुर, रविशंकर देशलहरे, रूपेश सलाम, कुलदीप खुटे, प्रधान आरक्षक भुनेष्वर मरकाम, रूमलाल चुरेन्द्र, आरक्षक राहुल मनहरे, मिथलेश यादव सायबर सेल बालोद का योगदान रहा।

दीपक यादव के जारी इलाज में अपना यथाशक्ति योगदान देने के लिए नीचे दिए स्कैनर या फोन पे नंबर 9755235270 पर भुगतान कर सकते हैं

You cannot copy content of this page