DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में रिक्त पदों की पूर्ति हेतु 28 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

प्राचार्य, व्याख्याता, प्रधानपाठक, शिक्षक सहित विभिन्न गैर शिक्षकीय पदों पर प्रतिनियुक्ति एवं संविदा माध्यम से की जाएगी रिक्त पदों की पूर्ति

बालोद। उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति जिला बालोद द्वारा जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय आमापारा बालोद, डौण्डी, डौण्डीलोहारा, अर्जुंदा, गुरूर, नयाबाजार दल्लीराजहरा, देवरीबंगला, गुण्डरदेही, निपानी, कन्नेवाड़ा, अरमरीकला, मोंहदीपाट, सिकोसा, सुरेगांव, रानाखुज्जी, मंगचुवा, कुसुमकसा, आमडुला एवं घोटिया में प्राचार्य के रिक्त कुल 15 पद, व्याख्याता के 46 पद शिक्षक के 53 पद, प्रधान प्राठक प्राथमिक शाला के 01 पद, प्रधान प्राठक माध्यमिक शाला के 01 पद, सहायक शिक्षक के 53 पद, प्रयोगशाला सहायक के 06 पद, व्यायाम शिक्षक के 03 पद, ग्रंथपाल के 01 पद, सहायक ग्रेड-02 के 3 पद, सहायक ग्रेड-03 के 2 पद, भृत्य के 07 पद एवं चैकीदार के 01 पद पर प्रतिनियुक्ति अथवा संविदा आधार पर कुल 192 रिक्त पदों की पूर्ति हेतु योग्यताधारी आवेदकों से 18 जुलाई 2025 से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी एवं उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव श्री पीसी मरकले ने बताया कि इस पद के लिए पात्र एवं योग्यताधारी आवेदक बालोद जिले के वेबसाइट https://balod.gov.in/ में दर्शित ऑनलाईन गूगल फार्म के माध्यम से 28 जुलाई 2025 को रात्रि 11.59 बजे तक अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी बालोद जिले की वेबसाईट https://balod.gov.in/ में तथा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बालोद के सूचना पटल पर अवलोकन की जा सकती है।

You cannot copy content of this page