DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कांग्रेस चला रही बिजली न्याय आंदोलन, बढ़े बिजली बिल को लेकर अर्जुंदा में दफ्तर का होगा घेराव आज….

बालोद। छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बिजली न्याय आंदोलन के तहत राज्य के भाजपा सरकार द्वारा डेढ़ साल में चौथी बार फिर आमजनता के जेब में डाका डालते हुए बिजली की दरों में बेतहाशा वृद्धि कर दिया है,जिसमें घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 20 पैसे एवं कृषि पंप में 50 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है,जिसके विरोध में ब्लाक कांग्रेस कमेटी अर्जुंदा द्वारा दिनांक 18/07/2025 दिन शुक्रवार को समय प्रातः11 बजे छ ग राज्य विद्युत वितरण कं लिमि. के कनिष्ठ अभियंता कार्यालय अर्जुंदा का घेराव कर मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा जाएगा आंदोलन में जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी भी उपस्थित रहेंगे।अर्जुंदा ब्लाक कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारीगण,ब्लाक में निवासरत जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के समस्त पदाधिकारीगण,युवा कांग्रेस, NSUI, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस,सेवादल,पिछड़ा वर्ग /अ जा/अल्पसंख्यक विभाग/आदिवासी कांग्रेस एवं समस्त विभाग/प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण, समस्त जोन, सेक्टर एवं बूथ के अध्यक्षगण,नगरीय निकाय के निर्वाचित पार्षद, त्रिस्तरीय पंचायतीराज के निर्वाचित जनप्रतिनिधिगण एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों से अध्यक्ष संतुराम पटेल ने अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या मे उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएंगे।

You cannot copy content of this page