DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भाजपा युवा नेता आशीष गुप्ता ने एल्डरमैन पद हेतु कुसुमकसा मंडल में पेश की दावेदारी

निस्वार्थ भाव से निभा रहे 7 वर्षों से लोकल स्तर पर भाजपा के मीडिया और सोशल मीडिया का काम

बालोद/ चिखलाकसा। नगर पंचायत चिखलाकसा वार्ड क्रमांक 10 इंदिरा कॉलोनी निवासी आशीष गुप्ता ने नगर पंचायत चिखलाकसा अंतर्गत एल्डरमैन पद हेतु कुसुमकसा मंडल में दावेदारी पेश की है।आशीष गुप्ता ने नगर पंचायत चिखलाकसा अध्यक्ष कुंती देवांगन के समक्ष अपना बायोडाटा प्रस्तुत करके दावेदारी पेश की है। पीछे 7 वर्षों से आशीष गुप्ता लगातार भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में प्रत्याशियों के लिए लोकल स्तर पर मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार–प्रसार कर रहे हैं।आशीष गुप्ता ने कहा कि उनका छाप कमल का फूल है प्रत्याशी कोई भी हो में निस्वार्थ भाव से भारतीय जनता पार्टी का प्रचार करूंगा और पार्टी समय समय पर जो दायित्व देगी उसका भी वहन करूंगा। चुकी ठेकेदारी (प्राइवेट) अंतर्गत कार्य करता हूं इसलिए भारतीय जनता पार्टी के हर कार्यक्रम में नहीं जा पाता हूं लेकिन प्रमुख कार्यकम में जरूर जाता हूंऔर लोकल स्तर पर भारतीय जनता पार्टी के लिए खुलकर प्रचार प्रसार करता हु।आशीष गुप्ता ने बताया कि 2019 में स्वर्गीय विक्रम धुर्वे जी के नेतृत्व में नगर पंचायत चुनाव में मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार किया।2023 विधानसभा चुनाव में वर्तमान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर के नेतृत्व में मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार किया। 2024 लोकसभा चुनाव में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भिखी मासिया,वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष कुंती देवांगन,पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम सैयद,वर्तमान नगर पंचायत उपाध्यक्ष राजू रावटे,
वरिष्ठ भाजपा नेता भरत भाई पटेल के नेतृत्व में मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार किया। वर्तमान नगर पंचायत चिखलाकसा चुनाव में बालोद जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख के आदेशानुसार,चुनाव प्रभारी पवन साहू के निर्देशानुसार, मंडल अध्यक्ष योगेन्द्र सिन्हा गांधी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रत्याशियों का मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार किया।

इस तरह के दायित्व निभा चुके

वर्ष 2015 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का सदस्य बना।

वर्ष 2018 में भारतीय जनता युवा मोर्चा का सदस्य बना।

वर्ष 2019 में भारतीय जनता युवा मोर्चा डौंडी का उपाध्यक्ष बना।

वर्ष 2022 में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बालोद का मीडिया प्रभारी बना।

2023 विधानसभा चुनाव में विधानसभा मीडिया सह प्रभारी बना ।

2019 से अब तक बूथ अध्यक्ष बना और नगर पंचायत चुनाव,विधानसभा चुनाव,लोकसभा चुनाव सभी में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को बहुमत मिली।

विधानसभा चुनाव लोकसभा चुनाव नगरीय निकायों चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में निस्वार्थ भाव से मीडिया सोशल मीडिया का काम संभाला।

You cannot copy content of this page