गुरूर| ग्राम कोसागोदी में ग्राम पुरोहित शैलेन्द्र किरण शर्मा के तत्वाधान और समस्त ग्रामवासी के सहयोग से गुरु पूर्णिमा का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गुरु पूर्णिमा , गुरु चरण पूजा इस वर्ष भी भव्य अति भव्य तम रूपों में मनाया गया । जिसमें गुरुदेव बाल व्यास भागवताचार्य पंडित सौरभ शर्मा (बाबू महाराज) के गुरुवचन प्राप्त हुए । गुरु पूर्णिमा विगत सात वर्षो से मनाया जा रहा है। संगीतमय भजनों से समस्त श्रद्धालुओं ने आनंद प्राप्त की ।। समस्त बालोद धमतरी जामगांव दुर्ग, गोपालपुरी, चारभाठा, अंडा, पौहा, भटगांव, भखारा, सिहावा नगरी, कोसागोदी, पिकरी पार, अरमरीकला, कुम्हली, परसदा व आसपास से श्रद्धालुओं के आगमन पर बेल वृक्षारोपण व वितरण सहित भोजन प्रसादी, गुरुपूर्णिमा पर्व आनंदमय सम्पन्न कराया गया।। साथ ही बाल व्यास भागवताचार्य सौरभ शर्मा जी ने कहा कि हिंदू धर्म में गुरु पूर्णिमा को बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहार और पर्व माना जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा मनाते हैं. इस दिन महर्षि वेदव्यास का जन्म भी हुआ था इसलिए इसे व्यास पूर्णिमा भी कहते हैं..साथ ही कहा कि सब का कल्याण हो और गांव के साथ साथ देश का भी मंगलकामना किया और वृक्षारोपण करके पर्यावरण सरंक्षण को बढ़ावा दिया साथ ही इस कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी शिष्य गण, भक्तजन एवं सभी ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया।
ग्राम कोसागोदी में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए मनाया गया गुरु पूर्णिमा
