DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति ने ग्राम झोला में शिवाजी महाराज के मूर्ति स्थल के आसपास  चलाया स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान 

दुर्ग/बालोद| हरा भरा, स्वच्छ धरा उद्देश्य को लेकर स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति, छत्तीसगढ़ के संरक्षक बिरेंद्र देशमुख एवं संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल के मार्गदर्शन पर लगातार पौधारोपण , स्वच्छता जागरूकता अभियान जारी है इसके अंतर्गत ग्राम झोला,जिला दुर्ग की टीम के सदस्यों, पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती थनेश्वरी हरदेल  की उपस्थिति में ग्राम झोला में शिवाजी महाराज के मूर्ति स्थल के आसपास स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्थल की साफ-सफाई की गई एवं कचरे को निर्धारित स्थान पर डंप किया गया। तत्पश्चात् शिवाजी महाराज के मूर्ति स्थल पर फूल के पौधे, कोलियास , स्नेक प्लांट, न्यूजीलैंड फ्लैक्स के पौधे का जागो और जगाओ, पेड़ पौधे लगाओ नारे के साथ उचित सुरक्षा घेरे में वृहद पौधारोपण किया एवं पूर्व में लगे पौधे के आसपास खरपतवार की साफ सफाई कर उनके बढ़वार के लिए कार्य किया तथा पौधे की उचित देखभाल की जिम्मेदारी झोला ग्राम के ग्रामीणों ने ली। इसके साथ ही लोगों को अधिक से अधिक पौधा लगाने एवं पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण,स्वच्छता के लिए जागरूक किया। स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती थनेश्वरी हरदेल  ने बताया कि हमारी स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ की टीम लोगों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, नशा मुक्ति, पॉलिथीन का बहिष्कार आदि के लिए लोगों को जागरूक करती आ रही है। मैं सभी मीडिया के लोगों को धन्यवाद देती हूं जो स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति के चल रहे इस जागरूकता अभियान को जन जन तक पहुंचा रहे हैं और इसके प्रति लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं। हमारी समिति सिर्फ कहती नहीं है स्वयं कार्यों को करके लोगों को जागरूक करती है। जिससे लोग हमें कार्य करते देख स्वयं जागरूक होकर कार्य करें। इस पुनीत कार्य में स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति, छत्तीसगढ़ संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती थनेश्वरी हरदेल,दुर्ग जिला अध्यक्ष तोरन लाल देशमुख , मधुर देशमुख,मनीष बेलचंदन, उग्रसेन देशमुख,चंद्रप्रकाश बेलचंदन, रोहन देशमुख,कौशल निषाद, खेमलाल सिन्हा, श्रीराम यादव,छोटू यादव,संतोष नागर्ची,टीनल हरदेल,होमेश्वरी देशमुख, तरुणा देशमुख, हेमेंद्र साहू, डॉ हामेश्वर देशमुख, पीयूष देशमुख शामिल हुए।

You cannot copy content of this page