यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगातार एक्शन मोड पर है ट्रैफिक और बालोद पुलिस

बालोद| एक महीने का विशेष अभियान चलाकर पुलिस ने बालोद में 3030 लापरवाह वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए 17 लाख 6 हजार रुपये का चालान काटा है। माह जून 2025 में बालोद पुलिस द्वारा शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले 37 शराबी वाहन चालकों पर 3,84,700 रुपये एवं मालवाहक वाहनों में यात्री परिवहन करने वाले 6 वाहन चालकों पर 44700 रुपये की कार्रवाई की है। जून में बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर विशेष अभियान चलाकर 616 बिना हेलमेट वाहन चालकों पर 3,89,000 एवं बिना सीट बेल्ट के 132 वाहन चालकों पर 68,100 रुपये की चालानी कार्रवाई किया है। यातायात पुलिस बालोद द्वारा शराब सेवन कर वाहन नहीं चलाने, मालवाहक वाहनों में यात्री परिवहन नहीं करने की लगातार अपील भी की जा रही है। एसपी योगेश कुमार पटेल के निर्देशन पर, एएसपी मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में एसडीओ पुलिस बालोद देवांश सिंह राठौर एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक राकेश ठाकुर के नेतृत्व में यातायात बालोद एवं सभी थाना/चौकी प्रभारीयों द्वारा जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं आम जनों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से माह जून में यातायात नियमों का पालन करवाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया था । इस अभियान के दौरान जून में यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले 3030 वाहन चालकों पर 17,06,000रू. की चालानी कार्यवाही किया गया है। विशेष तौर पर शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले 37 शराबी वाहन चालकों पर कार्यवाही कर 3,84,700रू., मालवाहक में सवारी भरकर परिवहन करने वाले वाहन 06 वाहन चालको से 44,700रू., दोपहिया वाहन में बिना हेलमेट चलने वाले 616 वाहन चालकों से 3,89,000रू. एवं चार पहिया वाहन में बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने वाले 132 वाहन चालकों पर 68,100रू. की चालानी कार्यवाही किया गया है। यातायात पुलिस बालोद के द्वारा लगातार वाहन चालको से अपील किया जा रहा है कि शराब सेवन कर खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए अपने तथा अन्य व्यक्तियों की जान जोखिम में न डाले हमेशा यातायात नियमों का पालन करे आम जनों एवं वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए बालोद पुलिस सदैव तत्पर है। यातायात पुलिस बालोद आम नागरिकों से अपील करता है कि मालवाहक वाहन में सवारी भरकर परिवहन न करे, यातायात नियमों का पालन करे, रात्रि में वाहन चलाते समय अपर डिपर का प्रयोग करें, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करे, नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने न देवे, संयमित गति से वाहन चलाएं एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावे व वाहन चलाते समय वाहन के दस्तावेज हमेशा अपने साथ रखे।
