DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सरस्वती शिशु मंदिर लाटाबोड़ में मनाई गई गुरु पूर्णिमा 

बालोद| ग्राम पंचायत लाटाबोड के सरस्वती शिशु मंदिर में गुरुवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया गया। साथ में आरटीई  के तहत नवप्रवेशी भैया बहनों को गणवेश वितरण किया गया। सर्वप्रथम योजना के अनुसार दीप प्रज्ज्वलित कर वंदना कर अतिथि परिचय एवं स्वागत सम्मान किया गया। इसके पश्चात विद्यालय के अध्यक्ष कश्चित साहू , मुख्य अतिथि  तेजप्रकाश मंडावी सरपंच ग्राम पंचायत लाटाबोड, उप सरपंच फलेश्वरी साहू ने गुरु के महत्व, ज्ञान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी बच्चों को अपना आशीर्वाद दिये। इसके बाद बच्चों को गणवेश वितरण किया गया। आचार्य दीदियों को वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। अंत में विद्यालय की वरिष्ठ दीदी कामिनी यदु ने सबका आभार व्यक्त कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रकाश तिवारी, वरिष्ठ आचार्य जितेन्द्र सिंदराम एवं समस्त आचार्य दीदी भैया बहन उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page