बालोद । दल्ली राजहरा में बीमा क्षेत्र में इंडिया इंश्योरेंस इंप्लाइज यूनियन के इकाई रायपुर डिवीजन इंश्योरेंस इंप्लाइज यूनियन दल्ली राजहरा ने देशव्यापी जन हड़ताल 9 जुलाई 2025 का समर्थन किया। जिसमें बीमा कार्यालय दल्ली राजहरा पूरा तरह से बंद रहा। और इस हड़ताल में बीमा कर्मचारी सभी की उपस्थिति रही। यह हड़ताल एक दिवसीय थी। जिसमें बीमा क्षेत्र में निजीकरण का विरोध किया गया। बीमा क्षेत्र में 100% एफ डी आई का विरोध किया गया, बीमा क्षेत्र में नई भर्ती करने की मांग किया गया, पॉलिसी प्रीमियम में जी एस टी हटाने की मांग किया गया, बीमा क्षेत्र में आउटसोर्सिंग एवं ठेके की नौकरी पर रोक लगाए। सार्वजनिक क्षेत्र में बीमा कंपनी एवं बैंक को मजबूत करें आदि मुख्य विषय पर हड़ताल किया गया। जिसमें कार्यालय के सामने सभी कर्मचारी उपस्थित हुए और नारेबाजी करते रहे और हड़ताल के संदर्भ पर भाषण भी दिऐ गए। मुख्य रूप से उपस्थित कर्मचारियों में रवि बेलोघिया अध्यक्ष अनिल रामटेके सचिव एस राजकुमार, मदन , सर्वेश बारले, सी बी वर्मा, अजय कुमार, अरविंद भूआर्य, राजा कुमार, एस के मनवटकर, महावीर सिंह चुरेंद्र, अंजनी हजारी, ओमप्रकाश देवांगन, पी आर ठाकुर, डी आर सोरी, एम आर तलमले, आर आर ठाकुर, टेमीन मंडावी और इस हड़ताल में पॉलिसी धारकों का भी पूर्ण समर्थन रहा।
इंश्योरेंस इंप्लाइज यूनियन दल्लीराजहरा ने देशव्यापी हड़ताल का किया समर्थन
