DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ठेठवार यादव समाज बालोद राज के नवीन कार्यकारिणी की हुई प्रथम बैठक,लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

बालोद| ठेठवार यादव समाज बालोद राज के नवीन कार्यकारिणी की प्रथम बैठक संपन्न हुई। जिसमें भविष्य की कार्य योजना के बारे में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए तथा विभिन्न सामाजिक प्रकरणों का निराकरण किया गया। ठेठवार भवन गंजपारा बालोद में आयोजित बैठक का शुभारंभ भगवान श्री कृष्ण के विग्रह की पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ हुआ। स्वागत भाषण में बालोद राज ठेठवार समाज के अध्यक्ष ताम्रध्वज यादव ने कहा सामाजिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए प्रत्येक मंडल में दो प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे । सामाजिक एकता को मजबूत करने के लिए कृष्ण जन्माष्टमी तथा अन्य पर्वों को सामूहिक रूप से मनाने की आवश्यकता है। कोषाध्यक्ष हेमंत यादव ने आय व्यय की जानकारी दी। महासचिव ऐलेंद्र यादव ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए चर्चा के प्रमुख बिंदुओं को सभा में रखा। संरक्षक छगन लाल यादव ने सभी नये पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को समाज में उनकी भूमिका तथा दायित्व के बारे में मार्गदर्शन दिया।

सभा में विचार विमर्श के बाद सर्वसम्मति से पारित किए गए प्रस्ताव इस प्रकार हैं –
सभागृह की नये सिरे से रंग रोगन एवं सजावट की जावेगी।

दीपावली तक ठेठवार समाज बालोद राज के विवाह योग्य युवक- युवतियों की जानकारी युक्त सामाजिक पत्रिका निकाला जाएगा । दिए गए प्रपत्र में पासपोर्ट फोटो सहित समस्त जानकारी भरकर ग्राम प्रमुखगण , बालोद राज के महासचिव ऐलेंद्र यादव के पास जमा करेंगे।

इसी तरह पारिवारिक जनगणना हेतु निर्धारित प्रपत्र में आवश्यक जानकारी भरकर निर्धारित तिथि तक जमा करना होगा।

बैठक में तीन सामाजिक प्रकरणों का निराकरण समाज के वरिष्ठ जनों के द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित धमतरी राज के अध्यक्ष मुरारी यादव सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। उनका स्वागत बालोद राज के उपाध्यक्ष जयप्रकाश यादव सहित सभी ने किया।

नियुक्त किए गए मंडल प्रभारी इस प्रकार हैं सोरर मंडल-चंद्रेश यादव एवं राजेंद्र यादव, झुरहाटोला मंडल – जीवन यादव ,अरुण यादव , चिखलाकसा मंडल- छंग्गू एवं अशोक यादव , नेवारीकला मंडल – हिम्मत यादव, राकेश यादव , कनेरी मंडल – रूद्रेश एवं सनत यादव, बालोद मंडल जयप्रकाश एवं आत्माराम यादव , तरौद मंडल एलेंद्र एवं हेमंत यादव , सोरली मंडल – शिवभजन एवं रोमलाल यादव, अर्जुंदा मंडल- बलदेव एवं सचिन यादव, लाटाबोड़ मडल- नंदकिशोर यादव एवं पवन यादव ,कोचवाही मंडल- छगन यादव एवं ताम्रध्वज यादव , मटिया मंडल- नरेंद्र यादव एवं अवधेश यादव, दल्ली राजहरा मंडल – महेश्वर यादव एवं जगदीश यादव हैं। इस अवसर पर रामस्वरूप यादव, अशोक यादव, खेमलाल यादव, द्वारिका यादव, रामेश्वर यादव, जनक यादव,सह सचिव सचिन यादव, उप कोषाध्यक्ष बृजेश यादव, उत्तम कुमार यादव, नेवारी कला मंडल अध्यक्ष महिपाल यादव, अर्जुंदा मंडल अध्यक्ष नेमलाल यादव, मंडल अध्यक्ष दल्ली राजहरा महेश यादव, कनेरी मंडल अध्यक्ष बंशीलाल यादव, कोचवाही कौशल यादव, नुपेंद्र यादव,उमेश यादव झुरहटोला अध्यक्ष, बृजेश यादव,मीडिया प्रभारी बलदेव यादव सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page