बालोद| बालोद जिले की बेटी किरण पिस्दा ने देश और प्रदेश का नाम रोशन कर दिया है। भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने 22 साल बाद AFC महिला एशियन कप में क्वालिफाई किया है, और इस गौरवशाली टीम का हिस्सा बालोद की किरण पिस्दा बनी हैं। इस मौके पर संजारी बालोद की विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा किरण पिस्दा से मिलकर बधाई दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर विधायक के साथ शहर अध्यक्ष अंचल प्रकाश साहू , पार्षद सुमित शर्मा, रीता सोनी, महामंत्री धीरज उपाध्याय, दाऊद खान आदि ने भी बधाई शुभकामनाएं दी।
स्कूल में भी पहुंची विधायक

विधायक संगीता सिन्हा ने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल बालोद का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, विधायक ने स्कूल की सुविधाओं, जैसे कि पेयजल, शौचालय, पुस्तकालय, खेलकूद सामग्री और स्मार्ट क्लास की जांच की, और अधिकारियों को इन सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षकों से नवाचारी शिक्षण विधियों का उपयोग करने और छात्रों के व्यक्तित्व विकास पर ध्यान देने को कहा। निरीक्षण में विधायक ने शिक्षकों और अभिभावकों से भी बातचीत की। इस अवसर पर,शहर अध्यक्ष अंचल प्रकाश साहू ,पार्षद निर्देश पटेल,रीता सोनी,महामंत्री धीरज उपाध्याय सहित अन्य जनप्रतिनिधि, शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी और अभिभावक उपस्थित थे। विधायक के निर्देशों के बाद, अधिकारियों ने तुरंत कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।
