DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद कलेक्टोरेट में ई-ऑफिस प्रणाली का क्रियान्वयन शुरू, काम होंगे डिजिटल, बचेगा अफसरों सहित जनता का समय..  

बालोद|  राज्य शासन के निर्देशानुसार बालोद जिले में भी सभी शासकीय कार्यालयों में ई-ऑफिस प्रणाली का क्रियान्वयन प्रारंभ कर दिया गया है। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने संयुक्त जिला कार्यालय स्थित अपने कक्ष से इसका विधिवत शुभारंभ किया। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने कहा कि ई-ऑफिस से न केवल कार्यों में पारदर्शिता आएगी, बल्कि समयबद्धता और दक्षता भी सुनिश्चित होगी। उन्होंने बताया कि शासन की मंशानुरूप समस्त विभागों में कार्यप्रणाली को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इसका उद्देश्य ई-ऑफिस प्लेटफॉर्म पर दस्तावेजों की डिजिटल ट्रैकिंग एवं प्रसंस्करण, कार्यों में पारदर्शिता और कुशलता, समय की बचत एवं प्रक्रिया की गति में सुधार, कर्मचारियों के बीच बेहतर संवाद और सहयोग स्थापित करना है।
कलेक्टर ने सभी शासकीय सेवकों को कार्यालयीन समय सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक अनिवार्य उपस्थित के संबंध में जारी किया निर्देश

एक ओर जहां ई ऑफिस प्रणाली जिले मे लागू की गई है तो दूसरी ओर अधिकारी कर्मचारियों की ऑफिस आने की समय की पाबंदी को भी सख्त किया गया है ताकी शासन के योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी तरह की चूक कोई न करें और जिले का प्रशासन उत्कृष्ट बना रहे इसके तहत कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आदेश जारी कर जिले के सभी शासकीय सेवक को कार्यालयीन समय सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक अनिवार्य रूप से अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जारी आदेश में श्रीमती मिश्रा ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को 10 बजे तक बायोमेट्रिक के माध्यम से अनिवार्य रूप से उपस्थिति दर्ज कराने को कहा है। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने जारी आदेश में सभी कार्यालय प्रमुखों को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों तथा नये कर्मचारियों का बायोमेट्रिक सुनिश्चित कराने को कहा है। इसके साथ ही सभी कार्यालय प्रमुख मंगलवार 08 जुलाई को समय-सीमा बैठक में प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने के अलावा आगामी माह का वेतन बायोमैट्रिक उपस्थिति के आधार पर वेतन भुगतान करने को कहा है। 

You cannot copy content of this page