DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

वनांचल में भी शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार-, शिक्षादुत सहित अन्य अलंकरण से नवाजे गए ये शिक्षक, पढ़िये इनकी खासियत

बसंतमनी साहू-पटेली

डौंडी/बालोद  शुक्रवार को जिला कलेक्टोरेट में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में डौंडी ब्लॉक में वनांचल में नवाचार से शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम करने पर चुनिन्दा शिक्षक सम्मानित हुए हैं। जिसमें प्रमुख रूप से डौंडी ब्लाक से बसंतमनी साहू-पटेली, लीलाधर ठाकुर-दारुटोला , देवेंद्र साहू-बम्हनी शामिल हैं। डौंडी ब्लाक के शिक्षादुत से सम्मानित देवेंद्र साहू ,प्राथमिक शाला बम्हनी से बच्चों के सर्वांगीण विकास एवम नवाचार में विशिष्ट योगदान है। शिक्षक बसंतमनी साहू, प्राथमिक शाला पटेली का बच्चों के समग्र विकास में विशिष्ट योगदान है। अवधारणा के मूल कड़ी सुनना,बोलना ,पढ़ना और लिखना साथ ही बच्चो से मित्रवत व्यवहार एवम बच्चों में अभिव्यक्ति अनुशासित रहने , सांस्कृतिक गतिविधियों में उनका विशिष्ट योगदान है।

इसी तरह लीलाधर ठाकुर का  प्राथमिक शाला दारुटोला बच्चो के शैक्षिक, शारीरिक खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों में विशिष्ट योगदान है। कलेक्टर जनमेजय महोबे व डीईओ आरएल ठाकुर ने उद्बोधन में समस्त शिक्षकों को बधाई दी और सतत बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया

और कोरोनाकाल में पढ़ाई तुंहर द्वार के तहत उत्कृष्ट कार्य करने व शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षकों को मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण  पुरस्कार 2020 के तहत शिक्षादुत, ज्ञानदीप पुरस्कार से मुख्यातिथि कलेक्टर के द्वारा शाल श्रीफल प्रशस्ति पत्र ,प्रतीक चिन्ह से नवाजा गया। इस आयोजन में शिक्षा विभाग के समस्त अधिकारी , बीईओ , बीआरसी, डीएमसी ,एपीसी उपस्थित थे।

इन प्रमुख शिक्षकों का भी हुआ सम्मान, देखिये तस्वीरें

कैंसर से जंग जितने वाली एनुका सार्वा
कार वाले गुरु जी के नाम से फेमस विवेक धुर्वे
सम्मानित शिक्षिक गोड़ेला से प्रतिभा त्रिपाठी व अन्य

जिले भर में 42 शिक्षकों का हुआ सम्मान

कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण पुरस्कार 2020 के अंतर्गत शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए जिले के 42 शिक्षकों को प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ती पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि शिक्षक बच्चों को शिक्षित कर एक सशक्त राष्ट्र एवं समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक मेहनत और लगन से बच्चों को पढ़ाने के लिए विभिन्न नवाचार के माध्यम से बेहतर प्रयास किए जो सराहनीय है। उन्होंने शिक्षकों से आगे भी इसी तरह के प्रयास जारी रखने प्रोत्साहित किया। कलेक्टर ने बच्चों को व्यवहारिक शिक्षा देने पर भी जोर दिया। 

कलेक्टर ने मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण पुरस्कार 2020 के अंतर्गत शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के तीन शिक्षकों को ज्ञान दीप पुरस्कार तथा प्रत्येक ब्लाॅक से उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन-तीन शिक्षकों को शिक्षादूत पुरस्कार एवं पढ़ई तुंहर दुआर के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले 24 शिक्षकों को  प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ती पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर.एल ठाकुर, जिला मिशन समन्वयक श्री पी.सी.मरकले, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एवं शिक्षकगण उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page