DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कन्या महाविद्यालय बालोद में “एक पेड़ माँ के नाम 2.0 ” अभियान के अंतर्गत हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम,छात्राएं एक-एक पौधे गोद लेकर संरक्षण के लिए हुई संकल्पित

बालोद| भक्त माता कर्मा शासकीय कन्या महाविद्यालय बालोद (छ.ग.) में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य सुश्री कलेन्द्री रावटे के मार्गदर्शन में कार्यालय आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग संचालनालय अटल नगर रायपुर के आदेशानुसार महाविद्यालय में ” एक पेड़ मों के नाम 2.0″ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण का कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्रभारी प्राचार्य सुश्री कलेन्द्री रावटे ने वृक्षारोपण के महत्व को बतलाते हुए सभी को कम से कम एक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किए। कार्यक्रम संयोजक प्रो. धीवराज कुमार भोयर ने पेड़ की अंधाधुन कटाई के प्रति चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि पृथ्वी पेड़ से रहित हो रही है, इस कारण पर्यावरण संतुलन बिगड़ गया है, जिसके कारण हम सबको कई तरह की गंभीर समस्याओं से जुझना पड़ रहा है।

महाविद्यालय में बारह प्रजाति के कुल 46 पौधे लगाए गए। छात्राओं ने एक-एक पौधे गोद लेकर उनके संरक्षण के लिए संकल्पित हुए । इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रो.तरूण कुमार, डॉ. अमित कुमार सिंह, डॉ. दीपाली, श्री यशवंत कुमार देशमुख, श्री रूपेन्द्र कुमार ठाकुर, श्री धरमू राम राउत, सुश्री प्रीति ठाकुर एवं समस्त छात्राएँ उपस्थित रही।

You cannot copy content of this page