DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

महिला ने बेडरूम में पंखे पर लटक कर लगाई फांसी, कारण अज्ञात

बालोद । देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम मार्री बंगला में एक महिला ने घर के कमरे में पंखे से लटककर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला का नाम विद्या चुरेन्द्र पति येसुवन्त चुरेन्द्र उम्र 26 वर्ष है। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। देवरी पुलिस जांच कर रही।पुलिस से जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार को सुबह लगभग 8 बजे की बताई गई है। महिला सुबह खाना बनाकर घर पर थी उनकी सास भी थी। अन्य सदस्य खेत में काम कर रहे थे। जब सास ने बहू को आवाज दी तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था और कोई उत्तर नहीं मिला। खिड़की से झांकने पर देखा गया कि विद्या फांसी पर लटकी हुई थी। इधर घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार प्रीतम साहू एवं देवरी पुलिस मौके पर पहुँची और आगे की कार्रवाई शुरू की। जानकारी अनुसार महिला का विवाह दिसम्बर 2020 में हुआ था। उसके दो बच्चे हैं जिसमें एक तीन साल का और दूसरा सात माह की है।

You cannot copy content of this page