DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जर्जर सड़क और खाद बीज की कमी को लेकर होगा जगन्नाथपुर में धरना प्रदर्शन और चक्का जाम, जिला पंचायत सदस्य पूजा वैभव साहू ने दिया प्रशासन को अल्टीमेटम

बालोद । बालोद ब्लाक के ग्राम जगन्नाथपुर के चौक पर 30 जून सोमवार को दोपहर 2 बजे से कांग्रेसियों द्वारा धरना प्रदर्शन और चक्का जाम किया जाएगा। इस संबंध में क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य पूजा वैभव साहू ने एसडीएम के नाम पत्र लिखते हुए आंदोलन से संबंधित अल्टीमेटम दे दिया है। इस प्रदर्शन को जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक और शहर कांग्रेस कमेटी भी समर्थन कर रहे हैं। जिला पंचायत सदस्य पूजा वैभव साहू ने बताया कि कई बार क्षेत्र की जर्जर सड़कों को लेकर मांग की जा चुकी है। लेकिन शासन प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। जगन्नाथपुर से परसदा पापरा मार्ग काफी जर्जर हो चुका है। उक्त मार्ग जो कि पूर्व में लोक निर्माण विभाग द्वारा स्वीकृत एवं टेंडर हो गया था। जिसका निर्माण कार्य 2 वर्षों में शुरू नहीं हो पाया, सड़कों की स्थिति बहुत जर्जर है जिसमे आम जनता एवं स्कूली बच्चों को आवागमन में बड़ी परेशानी होती है व अक्सर वे दुर्घटना के शिकार होते रहते है। विगत कई वर्षों से शासन द्वारा इस मार्ग का मरम्मत कार्य भी नहीं किया गया है। यह क्षेत्र की ज्वलंत समस्या है।

सोसाइटी में खाद बीज का संकट, सरकार नहीं दे रही ध्यान

इधर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने भी चक्काजाम और आंदोलन का समर्थन करते कहा है कि प्रदेश में किसानो को खाद बीज की अनुपलब्धता से कृषि में समस्या हो रही है व किसानो को मजबूरन बिचौलियों एवं निजी कृषि केन्द्रों से इसे मनमाने दाम पर खरीदना पद रहा। उक्त समस्याओं के त्वरित निवारण न होने के विरोध में यह चक्काजाम एवं धरना प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है । जिसमें क्षेत्र की विधायक संगीता सिन्हा , जिला कांग्रेस कमेटी बालोद, ब्लाक एवं शहर कांग्रेग कमेटी बालोद के अध्यक्ष, पदाधिकारीगण एवं समस्त कार्यकर्ता, कांग्रेस के सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

You cannot copy content of this page