बालोद।भारतीय वेट लिफ्टिंग संघ द्वारा आयोजित केटेगिरी वर्ग दो के लिए वेट लिफ्टिंग में निर्णायक हेतु बैंगलोर में चयन परीक्षा आयोजित हुआ था। जिसमें छत्तीसगढ़ से फिटनेस वर्ल्ड जिम बालोद के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी कुमारी सुषमा ढीमर को राष्ट्रीय निर्णायक के लिए चयन किया गया है। इस उपलब्धि के लिए जिला वेट लिफ्टिंग सचिव नरेंद्र कुमार साहू,अध्यक्ष श्री आर पी यादव,संरक्षक श्री डोमेंद्र भेड़िया जी,फिटनेस वर्ल्ड जिम बालोद के कोच आकाश मेश्राम,नमन देवांगन,सुषमा ढीमर,शार्दुल मीनपाल,संतोष वासनिक,आयुष राजपूत सहित समस्त खिलाड़ियों ने बधाई दी।
फिटनेस वर्ल्ड जिम बालोद की खिलाड़ी सुषमा बनी राष्ट्रीय स्तर की निर्णायक
