DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

27 जून को भक्तों को दर्शन देने भगवान जगन्नाथ होंगे रथारूढ़, डौंडी लोहारा राजपरिवार द्वारा महाप्रभु जगन्नाथ जी के लिए रथ का कराया जा रहा निर्माण

डौंडीलोहारा। रथदुज के पावन अवसर पर डौंडी लोहारा श्री राम दरबार मंदिर से भगवान श्री जगन्नाथ जी अपनी छोटी बहन सुभद्रा व भाई बलभद्र के साथ नगर भ्रमण हेतु रथारूढ़ हो कर निकलेंगे। डौंडी लोहारा राजपरिवार द्वारा महाप्रभु जगन्नाथ जी के लिए रथ का निर्माण कराया गया है। साथ ही नगर के युवाओं में भी रथयात्रा हेतु अद्भुत उत्साह बना हुआ है श्री राम मंदिर समिति के सदस्यगणों ने बताया कि दिनाँक 27 जून शुक्रवार को शाम 04:00 बजे महाप्रभु की आरती के बाद रथयात्रा श्री राम मंदिर प्रांगण से आरंभ होगी व संजयनगर, बाजार चौक,विवेकानंद चौक,रामनगर,टिकरापारा,ब्राह्मण पारा, सदर लाइन,होते हुए सम्पूर्ण नगर भ्रमण करते हुए पुनः श्री राम मंदिर प्रांगण पर यात्रा का विश्राम होगा। नगर के श्री हनुमंत भक्त सेवा समिति के सदस्यगण पूरे उत्साह के साथ आयोजन की तैयारी हेतु जुटे हुए हैं आयोजन को भव्यता प्रदान करने साउंड सिस्टम लाइट्स इत्यादी आधुनिक उपकरणों का भी उपयोग किया जा रहा है साथ ही नगर की सीताराम मंडली भजन कीर्तन के साथ रथ की अगुवाई करेगी रथ में विशेष डोर का भी प्रबंध किया जा रहा है जिससे नगरवासी भी रथ खींचने में अपनी भागीदारी दे सकें। साथ ही नगर के श्री हनुमंत भक्त सेवा समिति व हनुमान जन्मोत्सव समिति द्वारा समस्त क्षेत्र वासियों को इस आयोजन में शामिल हो कर महाप्रभु के उत्सव को भव्यता प्रदान करने निवेदन किया गया है। उक्त कार्यक्रम के पश्चात राम मंदिर प्रांगण में महाप्रशादी वितरण का भी प्रबंध किया गया है।

You cannot copy content of this page